फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेट'नेताजी' के बाद अब इस 'कमांडो' लुक में नजर आए धौनी, VIDEO हुआ वायरल

'नेताजी' के बाद अब इस 'कमांडो' लुक में नजर आए धौनी, VIDEO हुआ वायरल

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) क्रिकेट से फिलहाल दूर चल रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही धौनी सुर्खियों में बने हुए हैं। सबसे पहले अपने रिटायरमेंट की खबरों...

'नेताजी' के बाद अब इस 'कमांडो' लुक में नजर आए धौनी, VIDEO हुआ वायरल
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 25 Aug 2019 03:15 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) क्रिकेट से फिलहाल दूर चल रहे हैं। आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 के बाद से ही धौनी सुर्खियों में बने हुए हैं। सबसे पहले अपने रिटायरमेंट की खबरों को लेकर, उसके बाद आर्मी ट्रेनिंग की वजह से। अब आर्मी ट्रेनिंग से लौट आने के बाद भी धौनी सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। आर्मी ट्रेनिंग के दौरान जहां उनके अलग-अलग अंदाज वायरल हो रहे थे। वहीं, अब ट्रेनिंग से लौट आने के बाद उनके नए-नए लुक सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। 

कुछ दिन पहले ही एक विज्ञापन के लिए जहां महेंद्र सिंह धौनी 'नेताजी' के लुक में नजर आ रहे थे। वहीं, अब वह 'कमांडो' लुक में धमाल मचाए हैं। जयपुर एयरपोर्ट से धौनी के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस तस्वीरों में धौनी हरे रंग की टी-शर्ट और काले रंग की ट्राउजर पहने हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने सिर पर काले रंग का कपड़ा उसी अंदाज में बांधा हुआ, जैसे कमांडो बांधते हैं।

आर्मी ट्रेनिंग से लौटकर 'नेताजी' बने महेंद्र सिंह धौनी, PIC हुई वायरल

महेंद्र सिंह धौनी का यह लुक फैन्स को भी काफी पसंद आ रहा है। आर्मी ट्रेनिंग से लौटने के बाद से ही धौनी अलग-अलग जगह खुद को बिजी रखे हुए है। जहां फैन्स धौनी के अलग-अलग लुक पसंद कर रहे हैं। वहीं, साथ ही वह उनके क्रिकेट मैदान पर वापसी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Mahiya ❤

A post shared by @ dhoni7781_ on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Welcome To Jaipur @mahi7781 ❤ . . . #Msdhoni #Msdians #DHONI #jaipur . . . Follow :-@3d.printing.studio

A post shared by MS Dhoni / Mahi7781 🔵 (@ms.dhoni.sr07) on

बता दें कि 2019 वर्ल्ड कप के बाद से ही महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास को लेकर अटकलों का दौर चलता आ रहा है। हालांकि, कुछ वक्त बाद इन खबरों पर खुद ही विराम लग गया। धौनी ने खुद को वेस्टइंडीज दौरे से अलग कर लिया था। इस दौरान धौनी 15 दिन की आर्मी ट्रेनिंग पर थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें