IPL 2021 : ट्रेनिंग सेशन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया लंबा आसमानी छक्का, देखें-VIDEO

Ezaz Ahmad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में शुरू होना है और तीन बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पहले ही यूएई पहुंच चुकी है। वहां पहुंचने के बाद टीम के...

IPL 2021 : ट्रेनिंग सेशन के दौरान महेंद्र सिंह धोनी ने लगाया लंबा आसमानी छक्का, देखें-VIDEO

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 का दूसरा फेज 19 सितंबर से यूएई में शुरू होना है और तीन बार की पूर्व चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) पहले ही यूएई पहुंच चुकी है। वहां पहुंचने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने भी अपनी ट्रेनिंग शुरू कर दी है। क्वारंटीन अवधि पूरा करने के बाद टीम के खिलाड़ियों ने शुक्रवार से अपनी तैयारी शुरू की। आईपीएल की तैयारियों के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी टीम ने दुबई में आईसीसी अकेडमी में नेट्स पर अभ्यास किया। धोनी के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें व​ह नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे हैं।  

वीडियो में धोनी करीब दो-तीन गेंदों को छक्के के लिए पहुंचाते नजर आ रहे हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने एक शॉट काफी लंबा लगाया, जोकि सीधे पार्क से बाहर जाकर गिरी। धोनी का यह शॉट काफी लंबा और उंचा था। माही ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ' आवाज।' धोनी के इंस्टाग्राम के अलावा सीएसके ने भी अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें टीम के खिलाड़ी ट्रेनिंग सेशन में भाग लेते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सुरेश रैना, रितुराज गायकवाड, दीपक चाहर और अन्य खिलाड़ी नेट्स पर अभ्यास करने से पहले फुटबॉल के साथ वार्मअप कर रहे हैं। सीएसके ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, ' पहले दिन की ट्रेनिंग।'  

— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) August 21, 2021
— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) August 21, 2021
— Chennai Super Kings - Mask P😷du Whistle P🥳du! (@ChennaiIPL) August 21, 2021

चेन्नई की टीम इस समय आईपीएल 2021 के प्वाइंटस टेबल में सात मैचों में पांच जीत के साथ 10 प्वाइंटस लेकर दूसरे नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले नंबर पर कायम है। दूसरे फेज में चेन्नई का पहला मुकाबला मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस के साथ दुबई में 19 सितंबर को है। 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।