धौनी ने टीम के लिए बहुत किया, उनसे ये बातें सीखीं: विजय शंकर 

एजेंसी हैमिल्टन
Follow us on Google News
share

टीम इंडिया के ऑलराउंर खिलाड़ी विजय शंकर भी महेंद्र सिंह धौनी के बड़े फैन हैं। उनका मनाना है कि धौनी एक महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया...

धौनी ने टीम के लिए बहुत किया, उनसे ये बातें सीखीं: विजय शंकर 

टीम इंडिया के ऑलराउंर खिलाड़ी विजय शंकर भी महेंद्र सिंह धौनी के बड़े फैन हैं। उनका मनाना है कि धौनी एक महान खिलाड़ी हैं और उन्होंने टीम इंडिया के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ इन दोनों सीरीज से मैंने काफी कुछ सीखा। मैंने भले ही ज्यादा गेंदबाजी नहीं की हो, लेकिन मैंने विभिन्न हालात में गेंदबाजी करना सीखा। बल्लेबाजी में विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धौनी जैसे सीनियर खिलाड़ियों को देखने से मैंने काफी कुछ सीखा।''

जब उनसे पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट के लिए महेंद्र सिंह धौनी क्या मायने रखते हैं तो इस सवाल का जवाब देते हुए शंकर ने कहा, 'हम महेंद्र सिंह धौनी से काफी कुछ सीखते हैं। वह महान खिलाड़ी हैं। उन्होंने देश के लिए काफी मैच जीते हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए काफी कुछ किया है। वह जिस तरह स्कोर का पीछा करते हैं, वह सीखने की बात है।' 

INDvsNZ: हैमिल्टन में उतरते ही महेंद्र सिंह धौनी के नाम दर्ज हुई ये उपलब्धि

साथ ही विजय शंकर के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जाना हैरानी भरा था। उनका कहन है कि ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पहले दौरे के बाद वह काफी सुधरे क्रिकेटर के तौर पर स्वदेश लौटेंगे। 

विजय शंकर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से दो में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की। उन्होंने अंतिम मैच में 28 गेंद में 43 और सीरीज के पहले मैच में 23 रन बनाए। 

महेंद्र सिंह धौनी का कुछ यूं हुआ स्वागत, फैन्स को याद आए सचिन, देखें VIDEO

उन्होंने वनडे में पदार्पण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में किया था और न्यूजीलैंड के खिलाफ वह पांच वनडे में से तीन में और सभी टी20 मैचों में खेले थे। 28 साल के खिलाड़ी ने हालांकि विश्व कप 2019 स्थान के लिए दावेदारी बनाने के लिए मजबूत प्रदर्शन भले ही नहीं किया हो, लेकिन उन्होंने अपनी हरफनमौला काबिलियत से प्रभावित किया। 

शंकर ने कहा कि वह बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलना पसंद करेंगे। उन्होंने तीसरे टी-20 में चार रन की हार के बाद कहा, ''यह मेरे लिए बहुत हैरानी की बात थी, जब उन्होंने मुझे तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए कहा। यह बड़ी चीज है। मैं इस स्थिति में खेलने के लिए तैयार था। अगर आप भारत जैसी टीम के लिए खेल रहे हो तो आपको हर चीज के लिए तैयार रहना चाहिए।''

INDvsNZ: रोहित गए मैदान से बाहर तो 'कप्तान' बने धौनी, VIDEO हुआ वायरल

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।