फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटकप्तानी के दौरान डोमेस्टिक फ्लाइट में शायद ही कभी बिजनेस क्लास में बैठे हों धोनी: सुनील गावस्कर

कप्तानी के दौरान डोमेस्टिक फ्लाइट में शायद ही कभी बिजनेस क्लास में बैठे हों धोनी: सुनील गावस्कर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में कई क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। 'मिस्टर कूल' हर परिस्थिति से बाहर निकलना जानते हैं। युवा खिलाड़ी उनकी फिटनेस से भी खासे...

कप्तानी के दौरान डोमेस्टिक फ्लाइट में शायद ही कभी बिजनेस क्लास में बैठे हों धोनी: सुनील गावस्कर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 07 Apr 2020 11:23 AM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट में कई क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। 'मिस्टर कूल' हर परिस्थिति से बाहर निकलना जानते हैं। युवा खिलाड़ी उनकी फिटनेस से भी खासे प्रभावित हैं। वह टीम इंडिया को आईसीसी 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2011 का वनडे वर्ल्ड कप जितवा चुके हैं। कैप्टन कूल के रूप में मशहूर होने वाले धोनी अपनी निजी जिंदगी को कैमरे से दूर ही रखते हैं। अपनी कूलनेस, चपल विकेटकीपिंग के साथ-साथ वह अपनी मानवीयता और दयालुता के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी महानता के किस्से अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। अब भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने धोनी के बारे में एक दिल छू लेने वाला खुलासा किया है।

लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने मिड डे में एक दिलचस्प वाकिया सुनाया, जिसमें उनकी निस्वार्थ भावना का भी उल्लेख किया। गावस्कर ने अपने कॉलम में लिखा, ''भारतीय टीम में खिलाड़ियों को सम्मानित करने का बहुत अच्छा सिस्टम है खासतौर पर घरेलू क्रिकेट में। अधिकांश भारतीय क्रिकेटर, समर्थक इसे जानते हैं। इंटरनेशनल और घरेलू-दोनों टीमें विशेष चार्ट्ड प्लेन में सफर करते है।''

लॉकडाउन में युजवेंद्र चहल ने मम्मी-पापा के साथ किया मजेदार डांस, फनी VIDEO वायरल

सुनील गावस्कर ने आगे बताया, ''तकनीकी और टीवी क्रू भी उसी विमान से सफर करते हैं। बिजनेस क्लास में सीमित सीटें होती हैं जिनमें कप्तान, कोच और टीम मैनेजर बैठते हैं। लेकिन जिन खिलाड़ियों ने अच्छा परफॉर्म किया है वे भी इकोनॉमी क्लास की जगह बिजनेस क्लास में बैठ सकते हैं। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी शायद ही कभी बिजनेस क्लास में बैठे हों।''

उन्होंने बताया, ''जब महेंद्र सिंह धोनी कप्तान थे, जब भी वह बिजनेस क्लास में बैठना पसंद नहीं करते थे। वह टीवी चैंपियंस-कवेरज करने वालों, कैमरामैन, साउंड इंजीनियर के साथ बैठना पसंद करते थे।'' गावस्कर ने कहा कि विराट कोहली भी धोनी के ही नक्शेकदम पर चल रहे हैं। उन्होंने बताया, विराट कोहली भी अब सभी के साथ इकोनॉमी क्लास में सफर करना पसंद करते हैं।''

सचिन तेंदुलकर के खिलाफ सालों पुराने LBW फैसले पर शेन वॉर्न ने उठाया सवाल- शेयर किया Video

मैदान से बाहर महेंद्र सिंह धोनी की नेचर के बारे में मिसाल देते हुए गावस्कर ने कहा 2000 का दशक भारतीय क्रिकेट का  गोल्डन पीरियड था। 38 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज 2019 के विश्व कप में खेलते दिखाई दिए थे। इसके बाद उन्होंने कोई इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला। वह आईपीएल की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन कोरोना वायरस से चलते आईपीएल समेत पूरी दुनिया की खेल गतिविधियों पर अल्पविराम लग गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें