फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटदीपक चाहर ने धोनी के खिलाफ धोनी से ही मांगे बॉलिंग टिप्स, मिला मजेदार जवाब- VIDEO

दीपक चाहर ने धोनी के खिलाफ धोनी से ही मांगे बॉलिंग टिप्स, मिला मजेदार जवाब- VIDEO

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट फिनिशिर और कैप्टन कूल माना जाता है। वह विकेट के पीछे अक्सर गेंदबाजों को टिप्स देते हुए दिखाई पड़ते हैं। उनके इन टिप्स में एक मजाकिया...

दीपक चाहर ने धोनी के खिलाफ धोनी से ही मांगे बॉलिंग टिप्स, मिला मजेदार जवाब- VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 08 Jun 2020 11:03 AM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट फिनिशिर और कैप्टन कूल माना जाता है। वह विकेट के पीछे अक्सर गेंदबाजों को टिप्स देते हुए दिखाई पड़ते हैं। उनके इन टिप्स में एक मजाकिया अंदाज भी छिपा होता है, जो अक्सर फैन्स को स्टम्प माइक के जरिये सुनाई भी दे जाता है। लेकिन हाल ही में दीपक चाहर ने जब धोनी से धोनी को ही गेंदबाजी करने के लिए टिप्स मांगे तो उन्होंने काफी मजेदार जवाब दिया। धोनी के साथ इस किस्से के बारे में दीपक चाहर ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया। 

धोनी ने भारत और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई मैच जीते हैं। वह किसी भी संकट से टीम को बाहर निकाल ले जाने के लिए भी जाने जाते रहे हैं। अपने करियर  की शुरुआत में धोनी को पावर हिटिंग के लिए जाना जाता था। डेथ ओवरों में वह गेंदबाजों के लिए किसी दुःस्वप्न से कम नहीं थे। उन्होंने एक साहसिक बल्लेबाज के रूप में शुरुआत की थी, लेकिन कप्तान बनने के बाद वह मध्यक्रम में खेलने लगे। 

ऋतिक रोशन जैसा डांस करके रातों-रात स्टार बना यह शख्स, डेविड वॉर्नर भी हुए फैन- VIDEO

भारत के लिए कई मैच जितवाने वाले धोनी को पिछले कुछ सालों में सीएसके के लिए डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाज के लिए भी जाना गया। 38 वर्षीय धोनी ने पिछले साल आईपीएल में चेन्नई के लिए 15 मैचों में सर्वाधिक 416 रन बनाए थे। हाल ही में सीएसके के पेसर दीपक चाहर ने इस बात का खुलासा किया कि धोनी ने डेथ ओवरों में उन्हें गेंदबाजी के लिए कुछ टिप्स दिए थे। 

स्टार स्पोर्ट्स पर इरफान पठान और जतिन सप्रू के साथ बातचीत में एक फैन ने चाहर से पूछा था कि वह धोनी को डेथ ओवरों में किस तरह गेंदबाजी करना चाहेंगे? इस पर चाहर ने धोनी के मजाकिया जवाब को दोहराया। चाहर ने कहा, ''मैंने माही भाई से चार दिन पहले यही सवाल पूछा था। उन्होंने कहा था कि नकल बॉल बढ़िया विकल्प है, लेकिन मैं जानता हूं कि नकल बाल को वह आसानी से सीमा पार पहुंचा सकते हैं। तब मैंने कहा कि वाइड यॉर्कर और वाइड स्लोअर बाउंस भी उनके खिलाफ बढ़िया विकल्प हो सकते हैं। उन्होंने कहा शुक्रिया मुझे बताने के लिए। नीलामी आने वाली है।''

दीपक चाहर ने इस दौरान धोनी की जमकर तारीफ की और उन्हें सबसे कूल कप्तान भी बताया। उन्होंने कहा, ''माही भाई को सब जानते हैं कि वह कितने कूल हैं। उनका क्रिकेट ज्ञान शानदार हैं। लंबे समय से कप्तानी करने के कारण वह जानते हैं कि आगे क्या होने वाला है और उसी हिसाब से तैयारी करते हैं। वह जानते हैं कि किस खिलाड़ी का इस्तेमाल कैसे करना है जो कि एक कप्तान का सबसे बड़ा गुण होता है।''

जब कोच ने की थी उमेश यादव की बेइज्जती, छोड़ देना चाहते थे क्रिकेट

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी और दीपक चाहर दोनों ही चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा है। चाहर के टी-20 में आगे बढ़ने में धोनी की अहम भूमिका रही है। 2018 में चाहर को सीएसके के लिए लिया गया था, जहां धोनी की टीम ने दो साल के बाद वापसी करते हुए ट्रॉफी जीती। चाहर ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के बाद भारत के लिए डेब्यू किया। आईपीएल 2019 में चाहर ने नई और पुरानी गेंद से बढ़िया परफॉर्म करते हुए 17 मैचों मे 22 विकेट लिए थे। फाइनल में चेन्नई मात्र एक रन से मुंबई इंडियंस से हार गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें