होम ऑफ धोनी फैन: एमएस धोनी के इस फैन ने CSK के रंग में रंगा अपना घर, दीवारों पर लिखवाया 'विसल पोडू'
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एक प्रशंसक द्वारा किए गए एक अनोखे काम पर प्रतिक्रिया दी है। तमिलनाडु के कुड्डालोर में रहने वाले गोपीकृष्णन धोनी के बहुत बड़े फैन हैं और हाल ही...

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने एक प्रशंसक द्वारा किए गए एक अनोखे काम पर प्रतिक्रिया दी है। तमिलनाडु के कुड्डालोर में रहने वाले गोपीकृष्णन धोनी के बहुत बड़े फैन हैं और हाल ही में उन्होंने सीएसके के कप्तान के लिए अपने प्यार को दिखाते हुए अपने पूरे घर को सीएसके के रंग में रंग दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने घर का नाम भी 'होम ऑफ धोनी फैन' कर दिया है।
घर की दीवारों पर 'विसल पोडू' लिखा है और धोनी की तस्वीर भी बनाई गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोपीकृष्णन ने इस काम को कराने के लिए 1.5 लाख रुपए खर्च किए। यह तस्वीर उस वक्त वायरल हो गई जब सीएसके ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसे शेयर किया। इसके बाद धोनी ने भी अपने इस सुपर फैन के काम पर राय जाहिर की।
IPL 2020: रोहित शर्मा को बताया वड़ा पाव, तो सोशल मीडिया पर प्रशंसकों ने लगाई वीरेंद्र सहवाग की क्लास
सोमवार को सीएसके के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से धोनी के इस रिएक्शन को शेयर किया गया। गोपीकृष्णन को आभार जताने से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने बताया कि उन्होंने यह तस्वीर पहले ही इंस्टाग्राम पर देख ली थी। अपनी विनम्र प्रवृत्ति को दिखाते हुए उन्होंने यह भी कहा कि गोपीकृष्णन ने यह जो दिखाया है, ये न सिर्फ उनके लिए है, बल्कि पूरी टीम (फ्रेंचाइजी) के बारे में है।
धोनी ने कहा, "मैंने इसे इंस्टाग्राम पर देखा था। यह कमाल का जेस्चर है। लेकिन, आप देक सकते हैं कि यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है। वे लोग सीएसके के भी बहुत बड़े प्रशंसक हैं।" प्रशंसक की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, "यह ऐसा नहीं है, जिसे आसानी से किया जा सकता है। घर के रंग को लेकर आप बैठते हैं, फैसला करते हैं, इसके लिए पूरे परिवार की सहमति जरूरी है। इसे एक बार होने के बाद वहीं रहना होता है। यह किसी इंस्टाग्राम और ट्विटर पोस्ट की तरह नहीं है, जहां आप इसे पोस्ट करते हैं और रातभर में ही बदल देते हैं।"
Thala Dhoni's sweet reaction to the sweetest tribute! 🦁💛
A big #WhistlePodu for Super Fan Gobikrishnan and his family for all the #yellove, literally. #HomeOfDhoniFan @GulfOilIndia @thenewsminute pic.twitter.com/1wxWVnP00l
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) October 26, 2020
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह सीजन बेहद खराब रहा है। चेन्नई ने अब तक 12 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे सिर्फ 4 मैचों में ही जीत मिली है और 8 मुकाबलों में हार का मुंह देखना पड़ा है। प्वॉइंट टेबल में चेन्नई 8 अंकों के साथ अंतिम स्थान पर है।