Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़ms dhoni daughter ziva dhoni makes a new friend Chameleon in garden sakshi dhoni says it is a tourist

एमएस धोनी की लाड़ली जीवा को गार्डन में मिला नया दोस्त, साक्षी बोलीं-यह टूरिस्ट है

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की लाड़ली बेटी साक्षी को आज हर कोई जानता है। जीवा सोशल मीडिया पर भारत की सबसे फेमस सिलेब्रिटी किड्स में से एक हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 लाख से...

Mohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्लीFri, 14 Aug 2020 11:36 PM
share Share

महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी की लाड़ली बेटी साक्षी को आज हर कोई जानता है। जीवा सोशल मीडिया पर भारत की सबसे फेमस सिलेब्रिटी किड्स में से एक हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 16 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जिससे पता चलता है कि वो कितनी फेमस हैं। यह अकांउट उनके माता-पिता साक्षी और धोनी ही चलाते हैं। उनके अकाउंट से अक्सर धोनी और साक्षी के साथ के मस्ती भरे फोटो और वीडियो शेयर होते रहते हैं। इस कड़ी में उनके इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो गार्डन में एक नए दोस्त के साथ दिख रही हैं।

आपको बता दें कि इस वीडियो में वो गार्डन एरिया में एक खूबसूरत गिरगिट के साथ खेलती दिखाई दे रही हैं। जीवा की मम्मी साक्षी ने भी इस गिरगिट की फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। उन्होंने इस गिरगिट को 'टूरिस्ट' बताया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि, 'यह संयोग है कि हमने आज अपने गार्डन में एक गिरगिट को देखा। चलो इसको सेलिब्रेट करते हैं। हैप्पी लिजर्ड डे।'वीडियो में देखा जा सकता है कि गिरगिट काफी शांत है और लग रहा है कि उसे भी जीवा की कंपनी भा रही है।

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

अभी हाल में जीवा धोनी एक फोटो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गईं थीं। दरअसल इस फोटो में उनकी गोद में एक बच्चा दिखाई दे रहा था। हर कोई अंदाजा लगा रहा था कि धोनी और साक्षी के घर एक और नया मेहमान आया है। इसके अलावा कई फैन्स यह भी कह रहे थे कि यह बच्चा हाल ही में पिता बने हार्दिक पांड्या का है। हालांकि साक्षी ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें