फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटक्लासिकल डांसर के अवतार में नजर आई धोनी की लाडली जीवा- PICS

क्लासिकल डांसर के अवतार में नजर आई धोनी की लाडली जीवा- PICS

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह की जितनी फैन फॉलोइंग है, उतनी ही फैन फॉलोइंग उनकी बेटी जीवा धोनी की भी है। सोशल मीडिया पर जैसे ही जीवा की कोई तस्वीर या वीडियो सामने आता है, वह तुरंत वायरल हो...

क्लासिकल डांसर के अवतार में नजर आई धोनी की लाडली जीवा- PICS
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 22 Feb 2020 09:34 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह की जितनी फैन फॉलोइंग है, उतनी ही फैन फॉलोइंग उनकी बेटी जीवा धोनी की भी है। सोशल मीडिया पर जैसे ही जीवा की कोई तस्वीर या वीडियो सामने आता है, वह तुरंत वायरल हो जाता है। फैन्स धोनी को जितना प्यार देते हैं, उतना ही उनकी बेटी के लिए भी सबके मन है। नन्ही जीवा भी अपनी नटखट अदाओं से सबको अपना फैन बना लेती हैं। सोशल मीडिया पर अब जीवा धोनी की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं।

जीवा सिंह धोनी के सोशल मीडिया अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों में जीवा क्लासिकल डांसर के अवतार में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को जीवा के फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। यह तस्वीरें जीवा धोनी के स्कूल प्रोग्राम के दौरान की लग रही हैं।

NZvsIND: बॉल नहीं, जब कैप के पीछे बाउंड्री लाइन तक भागे केन विलियमसन, देखें मजेदार- VIDEO

जीवा धोनी सफेद रंग के अनारकली ड्रेस में बालों में गजरा लगाए हुए नजर आ रही हैं। जीवा धोनी का यह क्लासिकल डांसर का अवतार उनके फैन्स को काफी भा रहा है।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

सोशल मीडिया पर जीवा धोनी के इस क्लासिकल डांसर अवतार को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं और इस प्रोग्राम की तस्वीरें भी शेयर कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Cutieee @ziva_singh_dhoni #dhoni #zivadhoni #sakshidhoni

A post shared by Filmibeat Tamil (@filmibeattamil) on

बता दें कि जीवा धोनी भी अपने पापा की तरह सुर्खियों में बनी रहती हैं। जीवा का जन्म 6 फरवरी 2015 हो हुआ था। पांच साल की उम्र में जीवा ने काफी पॉपुलैरिटी हासिल कर ली है। आईपीएल और टीम इंडिया के मैचों के दौरान जीवा अक्सर अपने पापा धोनी के साथ नजर आती हैं और सबका दिल जीत लेती हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें