MS Dhoni ने सलमान खान के साथ मनाया अपना 43वां जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने छुए पैर; देखें वीडियो

Lokesh Khera लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

MS Dhoni ने सलमान खान के साथ अपना 43वां जन्मदिन मनाया है। इस दौरान उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर भी छुए। धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

MS Dhoni ने सलमान खान के साथ मनाया अपना 43वां जन्मदिन, पत्नी साक्षी ने छुए पैर; देखें वीडियो

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज यानी 7 जुलाई को 43 साल के हो गए हैं। माही ने अपना जन्मदिन बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ मनाया। इस दौरान वहां मौजूद उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने उनके पैर भी छुए। इस शानदार पल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे पसंद कर रहे हैं। बता दें, माही शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की 'संगीत सेरेमनी' में पहुंचे थे। इस समारोह के बाद ही उन्होंने होटल में अपना जन्मदिन मनाया।

Happy Birthday Mahi: टिकट कलेक्टर से ट्रॉफी कलेक्टर तक...धोनी के करियर को इन 10 ट्रॉफियों ने लगाए चार चांद

सोशल मीडिया पर थाला को जन्मदिन की बधाईयों की बाढ़ आई हुई है। और उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने यह सुनिश्चित किया कि वह अपने पति को जन्मदिन की बधाई देकर उन्हें खास महसूस कराएं।

साक्षी ने धोनी के जन्मदिन का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें बर्थडे बॉय केक काटता नजर आ रहा है। इस दौरान वहां बॉलीवुड दबंग सलमान खान भी मौजूद थे।

वीडियो में जिस बात ने सभी का ध्यान खींचा वह था साक्षी का अपने पति के पैर छूना, यह इस कपल की प्रेमपूर्ण केमिस्ट्री की झलक दिखलाता है।

Womens Asia Cup 2024: बीसीसीआई ने किया टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर की अगुआई में इन 15 खिलाड़ियों को मिली जगह

सलमान खान ने बाद में सोशल मीडिया पर धोनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने एक्स पर माही के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'हैप्पी बर्थडे कप्तान साहब'

IND vs ZIM : अभिषेक शर्मा से रियान पराग तक, तीन भारतीयों ने किया 'सुपर फ्लॉप' डेब्यू; छोटे टारगेट के बावजूद कहां हुई चूक

उनके जन्मदिन के जश्न के अलावा, यह घोषणा की गई कि हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा और सराहनीय बायोपिक में से एक फिल्म 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' जुलाई 2024 में सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के सफर पर आधारित इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा आडवाणी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिर से रिलीज़ एमएस धोनी के 43वें जन्मदिन के खास मौके पर की गई है।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।