फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटDhoni B'day Special: नासिर हुसैन बोले- विराट कभी धोनी जैसे 'कैप्टन कूल' नहीं बन सकते

Dhoni B'day Special: नासिर हुसैन बोले- विराट कभी धोनी जैसे 'कैप्टन कूल' नहीं बन सकते

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का आगाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किया था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विराट कभी भी धोनी की तरह 'कैप्टन कूल' नहीं...

Dhoni B'day Special: नासिर हुसैन बोले- विराट कभी धोनी जैसे 'कैप्टन कूल' नहीं बन सकते
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 06 Jul 2020 11:33 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने करियर का आगाज महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किया था। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि विराट कभी भी धोनी की तरह 'कैप्टन कूल' नहीं बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में विराट की कप्तानी में निखार आया है, लेकिन उनकी कप्तानी का तरीका एकदम अलग है। महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई 2020 को अपना 39वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।

EngvPak: 5 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज, जानें दौरे का पूरा शेड्यूल

हुसैन ने स्टार स्पोर्ट्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टड' में कहा कि पिछले कई सालों में विराट की कप्तानी में निखार आया है। उन्होंने कहा, 'पहली बात कि विराट अपने मन की करने वाले इंसान हैं। यह सोचना बहुत आसान है कि मुझे महेंद्र सिंह धोनी की तरह करना है। मुझे धोनी जैसे शांत, ठंडे दिमाग वाले फिनिशर की तरह बनना है। लेकिन विराट कोहली कभी कैप्टन कूल नहीं बन सकते।' उन्होंने कहा, 'मुझे उनकी टीम के खिलाड़ियों के लिए चिंता होती है। वो जीत को लेकर बेहद जुनूनी हैं। इसलिए अगर आप सीमित ओवरों के क्रिकेट में मुझसे रनों का पीछा करने के मामले में किसी एक खिलाड़ी का नाम लेने को कहें तो मैं कोहली का नाम लूंगा। उनकी निगाहें जीत के लक्ष्य पर होती है और उस पर पूरा ध्यान बनाए रखते हैं।'

इंग्लैंड के खिलाफ बिना लोगो खेलने उतर सकता है पाकिस्तान

हुसैन ने कहा, 'कोहली अपनी मन के करने वाले इंसान हैं। उन्होंने कई फील्ड में काफी सुधार किया है, लेकिन कुछ एरिया ऐसे हैं, जिनमें मैं उन्हें और बेहतर होते देखना चाहूंगा। हर ओवर में वो फील्डिंग में बदलाव करते हैं। वो चीजों में बदलाव के लिए इधर-उधर भागते हैं और वो कुछ ज्यादा ही सोचते हैं।'
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें