फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटलॉकडाउन में बेटी जीवा को बाइक पर घुमा रहे महेंद्र सिंह धोनी, देखें- VIDEO

लॉकडाउन में बेटी जीवा को बाइक पर घुमा रहे महेंद्र सिंह धोनी, देखें- VIDEO

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2020 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर भी एक बार फिर से सवाल उठे लगे हैं। धोनी के कमबैक को लेकर...

लॉकडाउन में बेटी जीवा को बाइक पर घुमा रहे महेंद्र सिंह धोनी, देखें- VIDEO
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 27 Apr 2020 10:08 AM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल 2020 अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो चुका है। ऐसे में पूर्व भारतीय कप्तान की इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी को लेकर भी एक बार फिर से सवाल उठे लगे हैं। धोनी के कमबैक को लेकर क्रिकेट जगत में चर्चा चल रही है, लेकिन इन सब बातों से अलग धोनी रांची में अपने परिवार के साथ क्वॉलिटी टाइम बिता रहे हैं। इस ब्रेक के दौरान धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ खूब वक्त बिता रहे हैं और उन्हें बाइक की सैर भी करवा रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी भले ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव ना रहते हों, लेकिन उनकी पत्नी साक्षी आए दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करती रहती हैं। रांची स्थित अपने फॉर्म हाउस में धोनी किस तरह से अपना वक्त बिता हैं, साक्षी इसकी झलक अक्सर दिखाती रहती हैं। 

दिनेश कार्तिक ने उड़ाया हार्दिक पांड्या की पुरानी PIC का मजाक, बोले- ऐसा लग रहा है तंबाकू खाकर...

साक्षी धोनी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर धोनी का लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर कहा जा सकता है कि धोनी लॉकडाउन में भी अपना बाइक प्रेम नहीं छोड़ पा रहे हैं। वह आजकल अपने फॉर्म हाउस के अंदर ही बेटी जीवा को बाइक पर पीछे बैठाकर राइड दे रहे हैं। इससे पहले ही जीवा को बाइक के पीछे बैठाकर घुमाने का धोनी का वीडियो साक्षी ने शेयर किया था। महेंद्र सिंह धोनी के इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

❤️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइन में अपना आखिरी मैच खेल था। इस मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से धोनी ने कोई इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला। धोनी को आईपीएल 2020 से वापसी करनी थी। इसके लिए उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के ट्रेनिंग कैंप में भी हिस्सा लिया था, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हो गया।

बुमराह से बोले युवराज, जब एंड्रयू टाई ने 'युवी पा' बोला तभी संन्यास का फैसला कर लिया था

ऐसे में अब धोनी के कमबैक को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है। कुछ दिग्गजों का कहना है कि धोनी का कमबैक अब मुश्किल है तो वहीं कुछ का कहना है कि वह अब भी वापसी कर सकते हैं। हालांकि, इसी साल अक्टूबर में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप पर भी कोरोना वायरस की वजह से खतरे के बादल मंडराते हुए दिखाई दे रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें