फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटजब धोनी का रिएक्शन देख डर गए थे मोहित शर्मा, बोले- पतलून ढीली हो गई थी

जब धोनी का रिएक्शन देख डर गए थे मोहित शर्मा, बोले- पतलून ढीली हो गई थी

मोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल उन्हें टीम इंडिया से जिंबाब्वे दौरे के लिए बुलावा आया। इसके बाद से वह 2019 तक...

जब धोनी का रिएक्शन देख डर गए थे मोहित शर्मा, बोले- पतलून ढीली हो गई थी
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 08 May 2020 12:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसी साल उन्हें टीम इंडिया से जिंबाब्वे दौरे के लिए बुलावा आया। इसके बाद से वह 2019 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 85 मैचों में 91 विकेट ले चुके हैं। उनका औसत 26.65 और इकोनॉमी 8.41 है। 2020 आईपीएल ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपए में खरीदा था। धोनी के नेतृत्व में अनुभव लेने वाले मोहित शर्मा को एक बार 'कैप्टन कूल' कहे जाने वाले धोनी का गुस्सा भी झेलना पड़ा।

मोहित शर्मा ने एक लाइव चैट सेशन में धोनी के गुस्से का जिक्र किया। उन्होंने बताया, ''यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था। यह बात फनी लग सकती है, लेकिन धोनी के उस रिएक्शन को देखकर पतलून ढीली हो गई थी। पहला ओवर ईश्वर पांडे का था।''

आकाश चोपड़ा ने चुनी T20 WC के लिए 14 सदस्यीय भारतीय टीम, धोनी-धवन को नहीं किया शामिल

सोशल मीडिया पर ईश्वर पांडे के साथ बातचीत में मोहित ने कहा, ''आशीष नेहरा ने दूसरा ओवर फेंका। नेहरा के ओवर में माही भाई मेरे पास खड़े थे। उन्होंने मुझसे अगला ओवर फेंकने को कहा। नेहरा ने एक विकेट लिया। खिलाड़ियों ने उन्हें घेर लिया और सेलिब्रेट करने लगे। इस बीच धोनी ने अगला ओवर ईश्वर पांडे को करने को कहा। जब नेहरा का ओवर खत्म हुआ तो ईश्वर गेंदबाजी के लिए आए।''

उन्होंने आगे बताया, ''मुझे इस बारे में नहीं पता था तब मैंने ईश्वर से कहा कि धोनी ने मुझे गेंदबाजी के लिए कहा है। मैंने अपनी कैप अंपायर को दे दी। मैंने देखा कि माही भाई किसी से बात कर रहे थे। मैंने रनअप के लिए दो तीन कदम ही बढ़ाए होंगे  कि धोनी ने मेरी तरफ दोनों हाथ उठाए। मुझे समझ नहीं आया कि मैंने क्या गलत किया है। मैंने कोई गेंद नहीं फेंकी थी और न ही मेरी गेंद पर कोई छक्का लगा था। तब उन्होंने मुझे कहा कि मैंने ईश्वर पांडे को गेंदबाजी के लिए कहा है। धोनी की प्रतिक्रिया से मैं डर गया था।''

उमेश यादव ने चुना भारत का टेस्ट XI, ऋषभ पंत-चेतेश्वर पुजारा को नहीं मिली जगह

मोहित शर्मा ने अपना आखिरी आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में खेला था। तब से वह किसी प्रतियोगी मैच में नहीं खेले हैं। जहां तक उनके करियर का सवाल है दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका करियर बाधित हो गया था। इस तेज गेंदबाज के पास 2015 के विश्व कप में खेलने का अनुभव है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें