तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बताया, कैसे मुश्किल समय में कप्तान विराट कोहली ने बढ़ाया हौसला

May 11, 2021 09:37 pm ISTMohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था, लेकिन उसके बाद वे वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसकी...

तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बताया, कैसे मुश्किल समय में कप्तान विराट कोहली ने बढ़ाया हौसला

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। सिराज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ किया था, लेकिन उसके बाद वे वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसकी वजह से उन्हें याद किया जाए। फिर यूएई में हुए आईपीएल के 13वें सीजन में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली टीम में जगह बनाई। इस दौरान उन्होंने अपने पिता को खो दिया। कड़े क्वारंटाइन नियमों के बीच बीसीसीआई ने उन्हें स्वदेश लौटने का ऑप्शन दिया, लेकिन उन्होंने टीम के साथ रहने का फैसला किया। सिराज ने उस समय को याद करते हुए कहा है कि कठिन परिस्थितियों में कप्तान विराट कोहली ने उनका हौसला बढ़ाया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए सिराज कहते हैं कि, 'वे विराट भैया ही थे, जिन्होंने मुझे ताकत दी। मेरा करियर उन्हीं के कारण है। वे मुझे हर हाल में सपोर्ट करते हैं। वे मेरे साथ खड़े रहे। मुझे याद है होटल रूम में जब मैं रो रहा था तब विराट भैया मेरे पास आए और उन्होंने मुझे गले लगाया। उन्होंने मुझसे कहा चिंता मत करो, हम तुम्हारे साथ हैं। और विराट भाई के इन शब्दों से ही मुझे ताकत मिली।'

ऑस्ट्रेलियाई दौरे को याद करते हुए 27 साल के सिराज ने कहा कि, 'विराट भाई ने कहा था कि मियां तनाव मत लो और मजबूत बनो। तुम्हारे पिता चाहते थे कि तुम भारत के लिए खेलो। इसलिए ऐसा करो और तनाव मत लो। अगर इस स्थिति में तुम मजबूत बन पाए तो इससे तुम्हें मदद ही मिलेगी।'

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई चार मैचों की इस टेस्ट सीरीज में सिराज ने कुल 13 विकेट लिए थे। उन्होंने आखिरी टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी अपने पास बरकरार रखी। सिराज ने अपना यह शानदार प्रदर्शन आईपीएल 2021 में जारी रखा और टीम को कई मौकों पर जीत दिलाई।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।