मोहम्मद शमी की बेहूदा जबान थी, 300 दिन रोना पड़ेगा...इंजमाम को कार्टून बोलने पर पाकिस्तानी दिग्गज ने कोसा

Jul 23, 2024 08:34 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Basit Ali on Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने हाल ही में इंजमाम-उल-हक की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने यहां तक कह दिया कि कार्टूनगिरी नहीं करना चाहिए। शमी के कमेंट पर बासित अली ने प्रतिक्रिया दी है।

मोहम्मद शमी की बेहूदा जबान थी, 300 दिन रोना पड़ेगा...इंजमाम को कार्टून बोलने पर पाकिस्तानी दिग्गज ने कोसा

भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक की कड़ी आलोचना की थी। इंजमाम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान टीम इंडिया पर गेंद से छेड़छाड़ करने का बेबुनियाद आरोप लगाया था। शमी ने इंजमाम को लताड़ते हुए यहां तक कह दिया कि कार्टूनगिरी नहीं करना चाहिए। शमी के कमेंट पर पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज बासित अली ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि शमी को इंजमाम के लिए कार्टून का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए था क्योंकि यह बेहूदा जबान है। उन्होंने साथ ही कहा कि क्रिकेट में खुश होने वाले दिन काफी कम और रोने वाले बहुत ज्यादा होते हैं।

बासित ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ''अगर आपको लगता है कि इंजी भाई ने कुछ गलत कहा है उसे अच्छे शब्दों में कहें। उन्हें कार्टून वगैरह न कहें। थोड़ा सम्मान दिखाएं। वह सीनियर हैं। आपको अपने सीनियर्स का सम्मान करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो क्रिकेट आपको 365 में से 300 दिन रुलाएगा और सिर्फ 65 दिन खुश करेगा। प्लीज ऐसा न करें, यह एक पर्सनल गुजारिश है।" उन्होंने आगे कहा, "थोड़ा ऐहतियात बरतें। आप कहीं भी कुछ भी नहीं बोल सकते। जो भी सवाल पूछा जाता है, उसका 'बेहूदा' जवाब देते रहते हो। मैं सही शब्द 'बेहूदा' का इस्तेमाल कर रहा हूं। आपने बेहूदा जबान इस्तेमाल की। तुम्हारे बड़ों ने शायद यह नहीं सिखाया।"

शमी ने शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में कहा था, ''पाकिस्तानी हमारे साथ कभी खुश नहीं थे और कभी होंगे भी नहीं। कोई कहता है कि हमें अलग गेंद दी गई है, कोई कहता है गेंद में चिप लगी है। मैंने पहले भी कहा है कि अगर भविष्य में मुझे किसी जगह मौका मिलता है तो मैं गेंद को खोलना चाहूंगा और दिखाऊंगा कि अंदर कोई डिवाइस है या नहीं। अगर तुम्हारे गेंद गेंद को स्विंग या रिवर्स स्विंग करवाएं तो स्किल है और अगर हम करें तो हम गेंद से छेड़छाड़ कर रहे हैं और गेंद में चिप लगा रहे।'' 

शमी ने कहा, ''जो टीम उनके खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी वो वहां पर टारगेट होती है। मान लो मैंने डिवाइस से गेंद डाल दिय और बटल उलटा दब गया। मैंने इनस्विंग डाली और वो आउटस्विंग हो गई तो चौका हो जाएगा। ये कार्टूनगिरी कहीं और चल सकती है, ये लोगों को बेवकूफ बनाने वाली बातें हैं।'' वहीं, इंजमाम ने टी20 वर्ल्ड कप में कहा था, ''अर्शदीप सिंह जिस समय 15वां ओवर कर रहा था, उस समय गेंद रिवर्स स्विंग कर रहा था। नई बॉल के साथ इतनी जल्दी रिवर्स स्विंग होना मुश्किल है। इसका मतलब है कि बॉल 12वें-13वें ओवर तक बन गया था कि रिवर्स के काबिल हो गया था। क्योंकि जब वो 15वां ओवर करने आए तो उनका रिवर्स स्विंग होना शुरू हो गया था। तो अंपायर्स को यहां भी आंखें खुली रखनी चाहिए।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;