फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटPAK vs SL Final: मोहम्मद रिजवान छीन सकते हैं विराट कोहली से नंबर 1 का ताज, श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में बनाने होंगे इतने रन

PAK vs SL Final: मोहम्मद रिजवान छीन सकते हैं विराट कोहली से नंबर 1 का ताज, श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में बनाने होंगे इतने रन

विराट कोहली ने दो अर्धशतक और एक शतक के साथ एशिया कप 2022 में 276 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 92 का रहा था। हालांकि उनके इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारत सुपर 4 के दो मैच हारकर बाहर हो गया।

PAK vs SL Final: मोहम्मद रिजवान छीन सकते हैं विराट कोहली से नंबर 1 का ताज, श्रीलंका के खिलाफ फाइनल में बनाने होंगे इतने रन
Lokesh Kheraलाइव हिंदुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 11 Sep 2022 11:37 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 का फाइनल मुकाबला आज यानि कि 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की नजरें विराट कोहली से नंबर 1 का ताज छीनने पर होगी। विराट कोहली इस साल एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर हैं, वहीं मोहम्मद रिजवान दूसरे पायदान पर हैं। रिजवान अगर आज श्रीलंका के खिलाफ 51 रन बनाते हैं तो वह कोहली को पछाड़ इस साल एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।

आखिरी बार वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने उतरे एरोन फिंच ने फैंस को किया निराश, बनाए सिर्फ इतने रन

विराट कोहली ने दो अर्धशतक और एक शतक के साथ एशिया कप 2022 में 276 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 92 का रहा था। हालांकि उनके इतने अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भारत सुपर 4 के दो मैच हारकर बाहर हो गया। वहीं बात मोहम्मद रिजवान की करें तो अभी तक खेले 5 मैचों में उन्होंने 56.50 की औसत के साथ 226 रन बनाए हैं। मोहम्मद रिजवान को कोहली को पछाड़ने के लिए आज कम से कम 51 रन बनाने होंगे।

IND W vs ENG W: हरमनप्रीत कौर का मैच हारने के बाद बड़ा बयान, कहा 'हम आज जबरदस्ती खेले'

एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली-- 276
मोहम्मद रिजवान- 226*
इब्राहिम जादरान- 196
पथुम निसानका - 165
कुसल मेंडिस- 155

SL vs PAK Final: वसीम अकरम ने की भविष्यवाणी, बताया पाकिस्तान या श्रीलंका में से कौन जीतेगा एशिया कप 2022 का खिताब

श्रीलंका ने अब तक पांच बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है और वो टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम है। इस टूर्नामेंट को अब तक सबसे ज्यादा बार भारत ने अपने नाम किया है। भारत अब तक सात बार ,खिताब पर कब्जा जमा चुका है। हालांकि इस बार वो खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है। वहीं, पाकिस्तान ने अब तक दो बार एशिया कप जीता है ओर अब उसकी नजरें तीसरी बार यह खिताब अपने नाम करने पर लगी हुई है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें