मोहम्मद रिजवान ने T20 Blast में लगाया ऐसा सिक्स कि वायरल हो गया वीडियो, आपने देखा क्या?
Mohammad Rizwan T20 Blast SIX: पारी के पांचवे ओवर के दौरान माइकल नेसेर की गेंद पर रिजवान ने यह सिक्स लगाया। विटेलिटी ब्लास्ट ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस सिक्स का वीडियो पोस्ट की है।

इस खबर को सुनें
Mohammad Rizwan T20 Blast SIX: पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान काउंटी क्रिकेट में शानदार परफॉर्मेंस देने के बाद टी20 ब्लास्ट में जलवा बिखेर रहे हैं। इंग्लैंड में जारी इस टूर्नामेंट में रिजवान ससेक्स की टीम का हिस्सा हैं। ग्लेमोर्गन के खिलाफ हाल ही में हुए एक मुकाबले में इस पाकिस्तान खिलाड़ी ने नाबाद 81 रनों की शानदार पारी खेली। रिजवान ने इस पारी में 6 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने एक सिक्स स्क्वायलेग की दिशा में लगाया, इस शानदार शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
...जब जूता लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद को मारने दौड़े थे रवि शास्त्री
पारी के पांचवे ओवर के दौरान माइकल नेसेर की गेंद पर रिजवान ने यह सिक्स लगाया। विटेलिटी ब्लास्ट ने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर इस सिक्स का वीडियो पोस्ट की है।
मार्नस लाबुशेन ने पूछा कौन जीतेगा IPL 2022 का खिताब? 60 प्रतिशत फैंस ने दिया ये जवाब
रिजवान की शानदार पारी के बावजूद हारी टीम
मोहम्मद रिजवान की 81 रनों की पारी के दम पर ससेक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 150 रन बनाए थे। रिजवान के अलावा कोई भी बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ग्लेमोर्गन ने 7 विकेट और इतनी ही गेंदे शेष रहते मैच जीत लिया। ग्लेमोर्गन की ओर से सैम नॉर्थईस्ट ने सर्वाधिक 63 रनों की पारी खेली।