WTC फाइनल से पहले केन विलियमसन के सपोर्ट में आए माइकन वॉन, विराट कोहली पर कसा तंज

May 14, 2021 08:01 pm ISTHemraj Chauhan लाइव हिंदुस्तान टीम, नई दिल्ली
share

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन की तारीफ करते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा है। वॉन ने कहा कि अगर केन...

WTC फाइनल से पहले केन विलियमसन के सपोर्ट में आए माइकन वॉन, विराट कोहली पर कसा तंज

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से पहले न्यूजीलैंड के बल्लेबाज केन विलियमसन की तारीफ करते हुए भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर निशाना साधा है। वॉन ने कहा कि अगर केन विलियमसन भारतीय होते तो वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते। लेकिन विराट कोहली के रहते ऐसा नहीं कहा जाएगा, क्योंकि विलियमसन भारतीय नहीं हैं।

माइकन वॉन ने स्पार्क स्पोर्ट से बातचीत में कहा कि अगर केन विलियमसन भारतीय होते तो वो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होते। लेकिन आप ऐसा नहीं कह सकते क्योंकि आपको ये कहने कि अनुमति नहीं है कि विराट कोहली महान खिलाड़ी नहीं हैं। इसके लिए आपको सोशल मीडिया का सामना करना होगा। इसलिए आप कह सकते हैं कि विराट विशुद्ध रूप से क्लिक और लाइक पाने में बेस्ट हैं। विलियमसन तीनों ही फॉर्मेट में उतने ही बेहतर हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से वो शांत होकर खेलते हैं। 

उन्होंने आगे कहा मैं ऐसा इसलिए कह रहा हूं क्योंकि न्यूजीलैंड का ये खिलाड़ी तीनों फॉर्मेटों में बेहतर हैं। लेकिन वो विराट कोहली की बराबरी नहीं कर सकते क्योंकि उनके इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन फॉलोअर्स नहीं हैं और वो ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी भारी भरकम कमाई नहीं करते हैं। गौरतलब है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से  साउथेम्प्टन में खेला जाएगा। केन विलियमसन न्यूजीलैंड की टीम की अगुवाई करेंगे।
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के कप्तान टिम पेन ने बताया, इस वजह से विराट कोहली हैं दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज

Hemraj Chauhan

लेखक के बारे में

Hemraj Chauhan
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।