'हसीब हमीद और रोरी बर्न्स में से किसी एक को बाहर करो', बल्लेबाजों के 'फ्लॉप शो' पर माइकल हसी की इंग्लैंड को नसीहत

लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

एडिलेड में खेले गए एशेज सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को 275 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुका है। इस मैच में न तो इंग्लैंड के बल्लेबाज चले और न ही...

rory burns haseeb hameed photo-twitter

एडिलेड में खेले गए एशेज सीरीज के दूसरे मैच में इंग्लैंड को 275 रनों के बड़े अंतर से हराकर ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर चुका है। इस मैच में न तो इंग्लैंड के बल्लेबाज चले और न ही गेंदबाज एक बार भी कंगारू टीम को ऑलआउट कर पाए। इंग्लैंड को जीत के लिए 468 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसके जवाब में टीम पांचवें और आखिरी दिन 192 रनों पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड टीम के इस प्रदर्शन पर पूर्व कंगारू बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा है कि टीम को रोरी बर्न्स और हसीब हमीद में से किसी एक को बाहर करना चाहिए।

लगातार दूसरी बार मजांसी सुपर लीग रद्द, क्या भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर पड़ेगा असर?

'क्रिकबज चैटर' में बात करते हुए हसी ने कहा, ''इंग्लैंड के ओपनर अच्छा काम नहीं कर रहे हैं, ऐसे में टीम को एक बदलाव करना चाहिए। बर्न्स एडिलेड की दूसरी पारी में अच्छा खेल रहे थे, इस वजह से उन्हें एक मौका और मिलना चाहिए।'' हमीद के बारे में बात करते हुए हसी ने कहा कि यह ओपनिंग बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहा है, जिसकी वजह से टीम को उनकी जगह जैक क्रॉली को मौका देना चाहिए। हसी ने कहा, ''मुझे लगता है कि क्रॉली इस पोजीशन के लिए एकदम फिट हैं। वह लंबे कद के हैं और उन्होंने शेन वॉर्न से बात भी की है। वह ऑस्ट्रेलियाई कंडीशंस में खेलने के लिए एकदम फिट हैं।''

'एशेज में इंग्लैंड 5-0 से हारेगा', एडिलेड में इंग्लिश टीम के हारने पर दिग्गज कंगारू स्पिनर ब्रैड हॉग ने की भविष्यवाणी

हसी ने की हैरिस को टीम में रखने की वकालत

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अब तक एशेज सीरीज के दो टेस्ट खेले जा चुके हैं और इन दोनों में ही कंगारू टीम के सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। लेकिन इसके बावजूद हसी चाहते हैं कि मेलबर्न में होने वाले एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में उन्हें मौका मिले। उन्होंने कहा, ''यह एक मुश्किल फैसला है, लेकिन टीम में हैरिस को शामिल करना चाहिए। आपने देखा कि एडिलेड की दूसरी पारी में उन्होंने अच्छा खेल दिखाया। वह इस समय काफी प्रैशर में हैं और निश्चित तौर पर उन्होंने टीम से इस बारे में बात की होगी। लेकिन मेलबर्न में उन्हें मौका मिलना चाहिए, क्योंकि उन्हें घरेलू कंडीशंस के बारे में अच्छी जानकारी है। जब आप जीतते हैं तो इस स्थिति में ऐसे प्लेयर को साथ में रख सकते हैं।''
 

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।