फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटस्मिथ से खफा हैं माइकल क्लार्क, क्या फिर बनेंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान!

स्मिथ से खफा हैं माइकल क्लार्क, क्या फिर बनेंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान!

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद छेड़छाड़ करने के लिए स्टीव स्मिथ को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा और उनकी कप्तानी से छुट्टी हो गई। इस घटना के बाद  स्मिथ की चौतरफा निंदा हो रही। पहले...

स्मिथ से खफा हैं माइकल क्लार्क, क्या फिर बनेंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान!
नई दिल्ली, एजेंसीSun, 25 Mar 2018 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में गेंद छेड़छाड़ करने के लिए स्टीव स्मिथ को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा और उनकी कप्तानी से छुट्टी हो गई। इस घटना के बाद  स्मिथ की चौतरफा निंदा हो रही। पहले क्रिकेट बोर्ड, फिर सरकार और अब ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व कप्तान और स्मिथ के साथी रहे माइकल क्लार्क ने इस घटना पर नाराजगी जताई है। क्लार्क इतने खफा हैं कि उन्होंने आस्ट्रेलियाई टीम में कप्तान के तौर पर वापसी करने की मंशा जताई है।

बॉल से छेड़छाड़: स्टीव स्मिथ ने छोड़ी कैप्टेंसी, टिम पेन बने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान

क्या फिर ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनना चाहते हैं क्लार्क?
बता दें कि 36 साल के क्लार्क ने अपने 115 वें और इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के अंतिम टेस्ट के बाद 2015  में संन्यास ले लिया था। अब वह आस्ट्रेलिया के नाइन नेटवर्क पर क्रिकेट कमेंटरी करते हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह दोबारा से कप्तानी करना चाहेंगे तो, उन्होंने कमेंटेटर को कहा, 'अगर मुझसे सही लोग इस संबंध में पूछें तो मैं अपने जवाब के बारे में सोचूंगा।' क्लार्क ने बातों ही बातों में इशारा करते हुए कहा कि वह इस प्रकरण से भावुक हैं और उन्होंने स्मिथ और उनके साथियों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की, लेकिन इसे उन्होंने 'जबरदस्त धोखा' करार दिया।

बॉल टेंपरिंग:पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं, सचिन पर भी लगा था आरोप

क्लार्क ने कहा, 'मुझे दिल से लगता है कि स्मिथ ने सचमुच काफी बड़ी गलती की है। उम्मीद करता हूं कि इसके बाद कोई ऐसा तरीका हो जिससे वह आस्ट्रेलिया की कप्तानी करना जारी रख सकें।' उन्होंने कहा कि यह बिलकुल भी मेरे बारे में नहीं है। यह आस्ट्रेलियाई क्रिकेट और इसके भविष्य के बारे में हैं कि मौजूदा खिलाड़ी और यह मौजूदा ढांचा किस जगह पर है। मेरा काम यह सुनिश्चित करना है कि मैं इस खेल की मदद कर सकूं क्योंकि मैं यहीं से आया हूं। क्लार्क ने कहा, 'अगर स्टीव स्मिथ की कप्तानी को लेकर कुछ हुआ तो कप्तानी किसी ऐसे खिलाड़ी के पास नहीं जानी चाहिए जो इस तरह की चीजों में शामिल हो चुका हो।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें