फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2019: स्टीव स्मिथ की कप्तानी पारी के दम पर राजस्थान ने मुंबई को 5 विकेट से दी मात

IPL 2019: स्टीव स्मिथ की कप्तानी पारी के दम पर राजस्थान ने मुंबई को 5 विकेट से दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को...

Steve Smith.jpg
1/ 7Steve Smith.jpg
Mumbai-Indians.jpg
2/ 7Mumbai-Indians.jpg
Sanju-Samson.jpg
3/ 7Sanju-Samson.jpg
Ajinkya Rahane and Sanju Samson.jpg
4/ 7Ajinkya Rahane and Sanju Samson.jpg
Rajasthan Royals.jpg
5/ 7Rajasthan Royals.jpg
Quinton de Kock.jpg
6/ 7Quinton de Kock.jpg
Rohit Sharma.jpg
7/ 7Rohit Sharma.jpg
लाइव हिन्दुस्तान टीम,जयपुरSat, 20 Apr 2019 07:51 PM
ऐप पर पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन का 36वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराकर आईपीएल के 12वें सीजन में 9 मैचों में अपनी तीसरी जीत दर्ज की। राजस्थान ने इस सत्र के दोनों ही लीग मुकाबलों में मुंबई इंडियंस को हराया। इससे पहले हुए मैच में भी राजस्थान ने मुंबई को 4 विकेट से हराया था। राजस्थान रॉयल्स की जीत में कप्तान स्टीव स्मिथ ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 48 गेंदों में 5 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 59 रनों की कप्तानी पारी खेली। स्मिथ को उनकी पारी के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया।

इस मैच का SCORECARD देखेने के लिए यहां CLICK करें

स्मिथ के अलावा रियान पराग ने 43 और संजू सैमसन ने 35 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। मुंबई के लिए राहुल चाहर ने तीन और जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट लिया। मुंबई इंडियंस की इस आईपीएल सीजन में यह 10 मैचों में चौथी हार है। मैच में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 161 रन का स्कोर बनाया। मुंबई के लिए क्विंटन डिकॉक ने सर्वाधिक 65 रन बनाए। उनके अलावा सूर्य कुमार यादव ने 34 और हार्दिक पंड्या ने 23 रन का योगदान दिया। राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल ने 2 विकेट लिए। आर्चर, उनादकट और बिन्नी के हाथ 1-1 सफलता लगी। 

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें