फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL 2022: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन

मुंबई की IPL 2022 में 11 मैचों में यह नौवीं हार थी। Mumbai Indians अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले मुंबई एक सीजन में इतने मैच (9) नहीं हारी थी।

IPL 2022: मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ एक और शर्मनाक रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम का सबसे खराब प्रदर्शन
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मुंबईTue, 10 May 2022 06:59 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) लीग के 15वें सीजन में अपने अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रही है। टीम इस सीजन में प्लेऑफ की रेस से बाहर होने वाली सबसे पहली टीम बन चुकी है। मुंबई को सोमवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों 52 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल इतिहास का एक और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। मुंबई की आईपीएल 2022 में 11 मैचों में यह नौवीं हार थी।

KKR के खिलाफ हार के बाद बल्लेबाजों पर भड़के रोहित, जानिए क्या कहा

IPL के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टीम बनी मुंबई इंडियंस

इस हार के बाद Mumbai Indians अब आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली पहली टीम बन गई है। मुंबई की टीम इससे पहले आईपीएल के किसी एक सीजन में इतने मैच (9) नहीं हारी थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस इससे पहले, 2018, 2014 और 2009 में 8-8 और 2021, 2016 तथा 2012 में 7-7 मैच हारी थी।

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ Jasprit Bumrah ने खोला पंजा, वाइफ बोलीं- 'मेरा पति फायर है'

कोलकाता ने मुंबई को 52 रन से पीटा

मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और कोलकाता ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। मुंबई इंडियंस को मिला 166 रन का लक्ष्य उस समय बड़ा लगने लगा, जब टीम के लगातार अंतराल पर विकेट गिरते चले गए। जसप्रीत बुमराह के 5 विकेट और ईशान किशन का अर्धशतक टीम के काम नहीं आया और टीम को 52 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।

मुंबई का कोलकाता के खिलाफ दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले, टीम 2012 में वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता के खिलाफ 108 रन ही पर सिमट गई थी। आईपीएल के इतिहास में यह केवल दूसरी बार हुआ है कि कोलकाता ने मुंबई को लगातार तीन मैचों में मात दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें