फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटMI vs DC Match Live Streaming: मुंबई इंडियंस के हाथ में है RCB की किस्मत, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच

MI vs DC Match Live Streaming: मुंबई इंडियंस के हाथ में है RCB की किस्मत, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच

MI vs DC : मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 69वां मुकाबला खेला जाएगा। दिल्ली के लिय ये मैच जीतना काफी जरूरी है क्योंकि इस मैच में जीत से उसकी प्लेऑफ में जगह पक्की हो जाएगी।

MI vs DC Match Live Streaming: मुंबई इंडियंस के हाथ में है RCB की किस्मत, जानें कब, कहां और कैसे देखें लाइव क्रिकेट मैच
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 21 May 2022 03:49 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 69वां मैच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस जारी सीजन में एलिमिनेट होने वाली पहली टीम बनी थी, ऐसे में यह मैच उसके लिए प्लेऑफ के नजरिए से महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए ये मैच हर हाल में जीतना जरूरी है, अगर दिल्ली की टीम ये मैच जीतती है, तो ही वह प्लेऑफ में जगह बना पाएंगी। हारने पर दिल्ली कैपिटल्स को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ेगा। 

दिल्ली ने टूर्नामेंट में पहली बार लगातार जीत दर्ज की और सही समय पर टीम जीत की पटरी पर लौटी है। दिल्ली की टीम लगातार दो मैच जीतकर फॉर्म में है, ऐसे में दिल्ली को मुंबई के खिलाफ ज्यादा परेशानी नहीं होनी चाहिए। हालांकि आप रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम को हल्के में नहीं ले सकते, भले ही उन्होंने टूर्नामेंट में सिर्फ तीन जीत दर्ज की हों। मुंबई की टीम इस मुकाबले को बड़े अंतर से जीतना चाहेगी, जिससे वह तालिका में नौंवे नंबर पर पहुंच सके। 

मुंबई इंडियंस को सपोर्ट करने के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस भी नजर आएंगे। क्योंकि फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली टीम का भाग्य शनिवार के गेम के परिणाम पर निर्भर करेगा। ऐसे में ये मैच रोमांचक होगा। चलिए आपको बताते हैं कि ये मैच आप कहां देख सकते हैं। 
 

IPL 2022 का मैच मुंबई इंडियंस (MI) बनाम दिल्ली कैपिटल्स (DC) कहां खेला जाएगा?
आईपीएल 2022 का मैच मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगा।

मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच कब शुरू होगा?
MI vs DC Match शनिवार, 21 मई, 2022 को शाम 7:30 बजे IST से शुरू होगा।

Mumbai Indians vs Delhi Capitals IPL Match का लाइव टेलिकास्ट कहां और कैसे देख सकते हैं?
मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल मैच का लाइव टेलिकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स पर आप हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भारतीय भाषाओं में भी कमेंट्री सुन सकते हैं। इस बार तमिल, तेलुगू, मलयालम, मराठी और गुजराती जैसी भाषाओं को कमेंट्री के रूप में शामिल किया गया है। आईपीएल के मैचों को आप स्टार गोल्ड पर भी लाइव देख सकते हैं।  

 

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच है 19-20 का आंकड़ा, Head to Head में जानें कौन किस

 

IPL 2022 Mumbai Indians vs Delhi Capitals Match की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? 
आप अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर IPL 2022 के Mumbai Indians vs Delhi Capitals मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं, अगर लैपटॉप या डेस्कटॉप पर आप मुंबई बनाम दिल्ली आईपीएल मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको हॉटस्टार की वेबसाइट पर लॉगइन करना होगा। इसके अलावा अगर इस आईपीएल मैच के लाइव अपडेट्स और मैच से जुड़ी अन्य रोचक खबरें आपको पढ़नी हैं तो फिर आप livehindustan.com के IPL सेक्शन पर विजिट कर सकते हैं। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें