फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटRCB के फैंस के साथ विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी भी करेंगे मुंबई इंडियंस को सपोर्ट, नीले रंग में रंगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

RCB के फैंस के साथ विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी भी करेंगे मुंबई इंडियंस को सपोर्ट, नीले रंग में रंगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सभी खिलाड़ी और फैंस मुंबई इंडियंस का सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे। क्योंकि मुंबई इस मैच में जीतेगी तो बैंगलोर का प्लेऑफ में स्थान बरकरार रहेगा।

RCB के फैंस के साथ विराट कोहली और फाफ डुप्लेसी भी करेंगे मुंबई इंडियंस को सपोर्ट, नीले रंग में रंगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 21 May 2022 04:51 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स का आखिरी लीग मुकाबला बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है। दिल्ली की टीम 13 मैचों में 7 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में अभी पांचवें स्थान पर हैं। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत से वह टॉप-4 में जगह बना लेंगे। लेकिन अगर वह मैच हारते हैं, तो टूर्नामेंट से बाहर होंगे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम प्लेऑफ में चौथे स्थान पर बरकरार रहेगी। 

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने गुजरात टाइटंस को अपने पिछले मुकाबले में हराकर टॉप-4 में जगह बनाई। लेकिन माइनस रन रेट के कारण वह 16 अंक हासिल करने के बावजूद बीच मझधार में फंसे हुए हैं। ऐसे में उनकी आखिरी उम्मीद मुंबई इंडियंस के साथ है। क्योंकि अगर दिल्ली के खिलाफ मुंबई जीत हासिल करती है, तो वह ऑटोमेटिक प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी। अभी तक गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने प्लेऑफ में जगह पक्की है। 

MI vs DC: मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगी पृथ्वी शॉ की वापसी, 'करो या मरो' मुकाबले में डेविड वॉर्नर के साथ करेंगे

अंकतालिक में सबसे आखिर में मौजूद मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी लीग से पहले अच्छी खबर है। क्योंकि इस मैच में उनके फैंस के साथ-साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के फैंस भी उन्हें चीयर करते हुए नजर आएंगे। यहां तक कि कप्तान फाफ डुप्लेसी, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक ने मुंबई को सपोर्ट करने की बात कही है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मैच से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट को नीले कलर में रंग दिया है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें