IND vs SA: खुले मैदान में पार्टी का मजा लेते नजर आए भारतीय खिलाड़ी, मयंक अग्रवाल ने शेयर की फोटो

Mohan Kumar लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, जिसकी शुरुआत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी। सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में 26 दिसंबर से खेला जाना है।...

IND vs SA: खुले मैदान में पार्टी का मजा लेते नजर आए भारतीय खिलाड़ी, मयंक अग्रवाल ने शेयर की फोटो

विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस समय दक्षिण अफ्रीका दौरे पर है, जिसकी शुरुआत तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से होगी। सीरीज का पहला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में 26 दिसंबर से खेला जाना है। इस सीरीज की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय खिलाड़ियों ने बायो बबल में नेट प्रैक्टिस शुरू कर दी है। खिलाड़ी कड़ी प्रैक्टिस के बाद कुछ समय अपने लिए भी निकाल रहे हैं और हेड कोच राहुल द्रविड़ के साथ पार्टी करते नजर आ रहे हैं। इसकी कुछ तस्वीरें मयंक अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, अब इतने समय तक क्रिकेट से दूर रहेंगे जोफ्रा आर्चर

उन्होंने ट्विटर पर इन तस्वीरों को शेयर किया और इसके कैप्शन में लिखा, 'रात के बारबेक्यू जैसा कुछ भी नहीं।' इन तस्वीरों में मयंक के अलावा राहुल द्रविड़, केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और बैटिंग कोच विक्रम राठौर नजर आ रहे हैं। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में मयंक के टेस्ट सीरीज में राहुल संग ओपनिंग करने की उम्मीद है।

क्रिस गेल को क्या कोचिंग देना चाहेंगे? वसीम जाफर ने दिया मजेदार जवाब

मयंक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ उठाया मौके का फायदा

मयंक को कीवी टीम के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रोहित और राहुल के खेलने का फायदा मिला। दोनों खिलाड़ियों को इस सीरीज में आराम दिया गया था। मयंक कानपुर में खेले गए पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे, लेकिन मुंबई में उन्होंने 150 और 62 रन की शानदार पारियां खेली, जिसके लिए उन्हें मैच का बेस्ट खिलाड़ी चुना गया। इस मैच में न्यूजीलैंड की तरफ से एजाज पटेल ने भारत की पहली पारी के सभी 10 विकेट झटके, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मैन ऑफ द मैच नहीं चुना गया था।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।