फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटINDvSL: T20 में टीम इंडिया ने तोड़े कई रिकॉर्ड, धौनी और शास्त्री के नाम यह बड़ी उपलब्धी

INDvSL: T20 में टीम इंडिया ने तोड़े कई रिकॉर्ड, धौनी और शास्त्री के नाम यह बड़ी उपलब्धी

भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार को खेले गए एक मात्र टी-20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में भारत ने कई रिकॉर्ड तोड़े। यह मैच कोहली के करियर का 50वां अंर्तराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला...

INDvSL: T20 में टीम इंडिया ने तोड़े कई रिकॉर्ड, धौनी और शास्त्री के नाम यह बड़ी उपलब्धी
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तानThu, 07 Sep 2017 05:49 PM
ऐप पर पढ़ें


भारत और श्रीलंका के बीच बुधवार को खेले गए एक मात्र टी-20 मैच में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन किया। इस मैच में भारत ने कई रिकॉर्ड तोड़े। यह मैच कोहली के करियर का 50वां अंर्तराष्ट्रीय टी-20 मुकाबला था। कोहली ने अंर्तराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 15 हजार रन बनाए हैं। वहीं धौनी और शास्त्री ने भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की..   Video: एक बार फिर दिखा कोहली का एग्रेशन, मैदान में दी गालियां

  • विराट टीम इंडिया के लिए 50 अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच खेलने वाले पांचवें खिलाड़ी बने।
  • धौनी विदेशी मैदान पर बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा शिकार करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने। उन्होंने एंजलो मैथ्यूज को अपना 476वां शिकार बनाया। इसी के साथ धौनी ने इस मामले में दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (475) को पीछे छोड़ा।
  • बतौर मुख्य कोच रवि शास्त्री का यह पहला अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मुकाबला रहा।
  • इस मैच में दिलशान मुनावीरा ने अंतर्राष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में पहला अर्द्धशतक लगाया। उन्होंने 53 रनों की पारी खेली। 
  • चहल ने इस टी-20 मुकाबले में तीन विकेट हासिल किए। इसके साथ ही वो देश के लिए अपने पहले 7 टी-20 मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए। चहल अंर्तराष्ट्रीय टी-20 मैचों में अब तक 14 विकेट ले चुके हैं। इस मामले में उन्होंने अशोक डिंडा (13) को पीछे छोड़ा।
  • विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 15,000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। उन्होंने यह उपलब्धि 333वीं पारी में हासिल की और इस मामले में उन्होंने हाशिम अमला (336) को पीछे छोड़ा।
  • श्रीलंका के खिलाफ विराट कोहली का यह लगातार चौथा टी ट्वेंटी अर्द्धशतक रहा।
     
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें