पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन को लगी चोट, करवाना पड़ा स्कैन
पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ चोटिल हो गए हैं। मार्नस की चोट ज्यादा गंभीर थी और उन्होंने उंगली का स्कैन करवाया।

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ पाकिस्तान के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन चोटिल हो गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के नंबर 3 बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन को पर्थ में पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के तीसरे दिन उंगली में चोट लगने के बाद स्कैन कराया गया है। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के छठे ओवर में मार्नस लाबुशेन को उंगली में चोट लगी। स्टीव स्मिथ पारी के 31वें ओवर में शाहीन अफरीदी के खिलाफ चोटिल हुए।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को बांह पर चोट लगी, जिसके बाद फिजियोथेरेपिस्ट को ट्रीटमेंट के लिए बुलाया गया। हालांकि उम्मीद है कि वह अगले दिन बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे। ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में पदार्पण कर रहे खुर्रम ने वॉर्नर (0) और मार्नस लाबुशेन को आउट कर दो झटके दिए, जिससे मेहमान टीम का स्कोर दो विकेट पर पांच रन हो गया। बाद में ख्वाजा (नाबाद 34) और स्मिथ (43 नाबाद) ने नाबाद 79 रन की साझेदारी की, जिससे खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 84 रन हो गया और उसकी बढ़त 300 के विशाल स्कोर तक पहुंच गई।
कप्तान पैट कमिंस की अगुवाई में बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण के चलते पाकस्तिान की पहली पारी 101.5 ओवर में 271 रन पर सिमट गई। शुक्रवार को दो विकेट पर 132 रन से आगे खेलते हुये पाकिस्तान ने जल्द ही अपना तीसरा विकेट गंवा दिया। कमिंस की गेंद पर नाइट वॉचमैन खुर्रम शाजाद आउट हुए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को बाबर आजम (21) के कीमती विकेट के रूप में चौथी सफलता हाथ लगी। मिशेल मार्श ने उन्हें एलेक्स कैरी के हाथों कैच करा दिया और पाकिस्तान का स्कोर चार विकेट पर 181 रन हो गया।
IND vs SA : चार महीने बाद संजू सैमसन की होगी वापसी, रिंकू सिंह करेंगे वनडे डेब्यू, केएल राहुल ने किया कंफर्म
नाथन लियोन की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में इमाम-उल-हक (62) स्टंप आउट हुये। उन्होने अपनी अर्धशतकीय पारी में 199 गेंदो का सामना किया। अगले ओवर में मिचेल स्टार्क ने सरफराज अहमद को तीन रन के निजी स्कोर पर आउट कर दिया। सलमान अली आगा और सऊद शकील ने 35 रन की साझीदारी कर पारी को संवारने का प्रयास किया मगर सऊद (28) जोश हेज़लवुड की गेंद पर डेविड वार्नर ने कैच दे बैठे। सलमान 28 रन बनाकर नाबाद लौटे और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 216 रन की बढ़त मिली।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



