फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटLSG vs MI IPL 2023 Highlights : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराया, आखिरी ओवर में नहीं बना पाए 11 रन

LSG vs MI IPL 2023 Highlights : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराया, आखिरी ओवर में नहीं बना पाए 11 रन

IPL 2023 Highlights : आईपीएल के एक रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुबंई इंडियंस को पांच रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में 15 अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

LSG vs MI IPL 2023 Highlights : रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हराया, आखिरी ओवर में नहीं बना पाए 11 रन
Himanshu Singhलाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 16 May 2023 11:40 PM
ऐप पर पढ़ें

LSG vs MI Highlights : लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2023 के 63वें मुकाबले में 5 रन से हरा दिया है। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 177 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 172 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए ईशान किशन ने सर्वाधिक 59 रन बनाए। लखनऊ के लिए यश ठाकुर और रवि बिश्नोई ने 2-2 विकेट लिए। 178 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत धमाकेदार रही। रोहित और ईशान के बीच पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी हुई। रोहित 25 गेंद में 37 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। ईशान किशन भी कुछ देर बाद आउट हो गए। उन्होंने 39 गेंद में 58 रन बनाए। सूर्यकुमार सस्ते में पवेलियन लौटे। उन्होंने 9 गेंद में 7 रन बनाए। नेहल वढेरा 20 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई को आखिरी दो ओवर में 30 रन चाहिए। टीम ने 19वें ओवर में 19 रन बना भी लिए थे। आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे। लेकिन मोहसिन खान ने सिर्फ पांच रन दिए। 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ मार्कस स्टॉयनिस के दमदार 89 रनों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए। लखनऊ के लिए मार्कस स्टॉयनिस ने 47 गेंद में 89 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए  जेसन बेहरेनडॉर्फ ने 2 और पीयूष चावला ने एक विकेट लिया। लखनऊ ने आखिरी पांच ओवरों में 69 रन बटोरे। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत खराब रही। टीम ने पावरप्ले में ही दो विकेट गंवा दिए थे। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दीपक हुड्डा और प्रेरक मांकड़ को पवेलियन भेजा। 7वें ओवर में क्विंटन डिकॉक भी 16 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कप्तान क्रुणाल पांड्या और मार्कस स्टॉयनिस ने पारी को संभाला और चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। क्रुणाल 49 के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट हो गए। लेकिन दूसरे छोर से मार्कस ने अर्धशतक पूरा किया और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी। पूरन ने 8 रन बनाए। मार्कस स्टॉयनिस 47 गेंद में 89 रन बनाकर नाबाद रहे। अपनी पारी में उन्होंने 8 छक्के और चार चौके लगाए। इस हार के बाद मुंबई 14 अंक लेकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है जबकि इतने ही मैचों में 15 अंक के साथ लखनऊ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। 

LSG vs MI IPL 2023 Match LIVE Scorecard
Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians Match LIVE Hindi Commentary

Lucknow Super Giants : 177/3 (20)

Mumbai Indians : 170/5 (20)

11:35 PM LSG vs MI IPL 2023 : लखनऊ ने मुंबई को हराया

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 5 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ लखनऊ की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। आखिरी ओवर में मुंबई को जीत के लिए सिर्फ 11 रन चाहिए थे लेकिन टिम डेविड और कैमरन ग्रीन की जोड़ी 5 रन ही बना सकी। मोहसिन खान ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए लखनऊ को जीत दिलाई।

11:29 PM LSG vs MI Live score : 19वें ओवर में बने 19 रन

नवीन उल हक ने अपने ओवर में एक नो बॉल फेंकी, जिस पर बाई के रूप में मुंबई को चार रन मिले। इस ओवर में मुंबई ने 19 रन बटोरे। 

11:20 PM IPL live score LSG vs MI : मुंबई को 12 गेंद में 30 रन

मुंबई इंडियंस को आखिरी दो ओवरों में 30 रन चाहिए। यश ठाकुर ने 18वें ओवर में 6 रन देकर एक विकेट लिया। 

11:15 PM LSG vs MI live : विनोद हुए आउट

विष्णु विनोद छक्का मारने के प्रयास में अपना विकेट गंवा बैठे हैं। उन्होंने 4 गेंद में दो रन बनाए। यश ठाकुर ने मैच में अपना दूसरा विकेट लिया। 

11:09 PM LSG vs MI IPL 2023 : वढेरा लौटे पवेलियन

बल्लेबाज वढेरा धीमी पारी खेलकर पवेलियन लौट गए हैं। वह 20 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए। पारी में उन्होंने दो चौके लगाए। 

11:02 PM LSG vs MI Live score : मुंबई को जीत के लिए चाहिए 53 रन

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 30 गेंद में 53 रन चाहिए। वढेरा और डेविड इस समय क्रीज पर हैं।

10:56 PM IPL live score LSG vs MI : सूर्यकुमार सस्ते में हुए आउट

15वें ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए हैं। सूर्यकुमार ने 9 गेंद में 7 रन बनाए। 

10:49 PM LSG vs MI live : सूर्यकुमार और वढेरा क्रीज पर

मुंबई के दोनों सलामी बल्लेबाज ईशान और रोहित पवेलियन लौट गए हैं। किशन 59 और रोहित 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मुंबई को 40 गेंद में 67 रन चाहिए। 

10:38 PM LSG vs MI IPL 2023 : मुंबई का दूसरा विकेट गिरा

ईशान किशन फिफ्टी लगाने के बाद पवेलियन लौट गए हैं। मुंबई का 103 के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरा है। रवि बिश्नोई ने दोनों ओपनर्स को पवेलियन भेजा है। 

10:34 PM LSG vs MI Live score : ईशान ने लगाई फिफ्टी

ईशान किशन ने 34 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह  अपनी पारी में 8 चौके और एक छक्का लगा चुके हैं। इस बीच मुंबई ने 11वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं।

10:28 PM IPL live score LSG vs MI : रोहित शर्मा हुए आउट

कप्तान रोहित शर्मा 25 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अपनी पारी में उन्होंने तीन छक्के और एक चौका लगाया। रवि बिश्नोई ने उन्हें हुड्डा के हाथों कैच आउट करवाया। 

10:20 PM LSG vs MI live : मुंबई ने लखनऊ को बैकफुट पर धकेला

मुंबई के सलामी बल्लेबाज रोहित और क्रुणाल ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है। टीम ने 9 ओवर में बिना विकेट गंवाए 82 रन बना लिए हैं। किशन अर्धशतक के करीब पहुंच गए हैं।

10:14 PM LSG vs MI IPL 2023 : पावरप्ले में मुंबई का दबदबा

मुंबई इंडिंयस ने पावरप्ले में कोई विकेट नहीं गिरने दिया है। टीम ने 6 ओवर में 58 रन बनाए। 

10:02 PM LSG vs MI Live score : रोहित और किशन के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा और ईशान किशन के बीच पावरप्ले में ही 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। रोहित 18 और किशन 28 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

9:50 PM IPL live score LSG vs MI : मुंबई की अच्छी शुरुआत

मुंबई इंडियंस को 177 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छी शुरुआत मिली है। रोहित और ईशान किशन अच्छी लय में नजर आ रहे हैं।

9:24 PM LSG vs MI live : लखनऊ ने बनाए 177 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्कस स्टॉयनिस के 89 रन और क्रुणाल के 49 रन की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 177 रन बनाए हैं। 

9:16 PM LSG vs MI IPL 2023 : क्रिस जॉर्डन ने एक ओवर में दी 5 बाउंड्री

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने अपने आखिरी ओवर में कुल 24 रन खर्च किए हैं। इस ओवर में स्टॉयनिस ने दो छक्के और तीन चौके लगाए। 

9:11 PM LSG vs MI Live score : स्टॉयनिस ने ठोकी फिफ्टी

मार्कस स्टॉयनिस ने 36 गेंद में अर्धशतक पूरा कर लिया है। उन्होंने क्रुणाल के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की। अपनी पारी में वह एक चौका और चार छक्के लगा चुके हैं। 

9:01 PM IPL live score LSG vs MI : क्रुणाल पांड्या हुए रिटायर्ड हर्ट

क्रुणाल पांड्या रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए हैं। क्रुणाल ने 42 गेंद में 49 रन बनाए। निकोलस पूरन बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं। 

8:55 PM LSG vs MI live : विकेट की तलाश में मुंबई

क्रुणाल और स्टॉयनिस ने 10 ओवर में कोई विकेट नहीं गिरने दिया है। लखनऊ ने 16 ओवर में 3 विकेट खोकर 117 रन बना लिए हैं। 

8:44 PM LSG vs MI IPL 2023 : लखनऊ के 100 रन पूरे

लखनऊ ने 14वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं। मुंबई इंडियंस की टीम विकेट की तलाश में हैं। दोनों के बीच अब 66 रन की साझेदारी हो चुकी है। 

8:31 PM LSG vs MI Live score : चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी पूरी

लखनऊ के कप्तान क्रुणाल और स्टॉयनिस ने चौथे विकेट के लिए 50 से ज्यादा की साझेदारी पूरी कर ली है। क्रुणाल अर्धशतक के करीब हैं, जबकि स्टॉयनिस ने 28 बनाए हैं। 

8:20 PM IPL live score LSG vs MI :स्टॉयनिस और क्रुणाल ने पारी को संभाला

मार्कस और कप्तान क्रुणाल ने लखनऊ की पारी को संभाला है। दोनों के बीच 24 गेंद में 39 रन की साझेदारी हो चुकी है। क्रुणाल 33 और स्टॉयनिस 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

8:08 PM LSG vs MI live : डिकॉक भी लौटे पवेलियन

पीयूष चावला ने एक बार फिर अपने पहले ही ओवर में विकेट चटका लिया है। उन्होंने डिकॉक को पवेलियन भेजा। वह 15 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हुए।

7:56 PM LSG vs MI IPL 2023 : पावरप्ले में लखनऊ की धीमी शुरुआत

मुंबई ने पावरप्ले में लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने का मौका नहीं दिया है। लखनऊ की टीम ने 6 ओवर में 2 विकेट खोकर 35 रन बनाए हैं।  

7:45 PM LSG vs MI Live score : लखनऊ जायट्ंस की खराब शुरुआत

लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत बेहद खराब रही है। टीम ने तीसरे ओवर में लगातार गेंदों पर दो विकेट गंवाए हैं। जेसन बेहरेनडॉर्फ ने दीपक हुड्डा (5) और प्रेरक मांकड़ को पवेलियन भेजा। 

7:30 PM IPL live score LSG vs MI : मुंबई ने एक और लखनऊ ने तीन बदलाव किए 

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ आईपीएल के मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया।  मुंबई ने टीम में चार तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों को जगह दी है। वहीं पांच बार की चैम्पियन टीम ने एक बदलाव करते हुए बायें हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय की जगह ऑफ स्पिनर ऋतिक शोकीन को उतारा है। लखनऊ ने काइल मायर्स की जगह नवीनुल हक, आवेश खान की जगह दीपक हुड्डा और अमित मिश्रा की जगह स्वप्निल सिंह को शामिल किया है। 

7:20 PM LSG vs MI live : इम्पैक्ट सब्स्टिट्यूट लिस्ट

लखनऊ: काइल मेयर्स, यश ठाकुर, कृष्णप्पा गौतम, डेनियल सैम्स, युद्धवीर सिंह चरक

मुंबई: रमनदीप सिंह, विष्णु विनोद, ट्रिस्टन स्टब्स, कुमार कार्तिकेय, राघव गोयल

7:10 PM LSG vs MI IPL 2023 : दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, प्रेरक मांकड़, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), मार्कस स्टायनिस, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, नेहल वढेरा, टिम डेविड, ऋतिक शौकीन, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, आकाश मधवाल

7:02 PM LSG vs MI Live score : मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों ने इस मैच में बदलाव किए हैं।

6:52 PM IPL live score LSG vs MI : कम स्कोर वाले मैच की उम्मीद

गेंदबाजी में अनुभवी स्पिनर पीयूष चावला बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बने हुए हैं जबकि युवा आकाश बढवाल ने तेज आक्रमण को मजबूत किया है। यह मैच भी कम स्कोर वाला रहने की उम्मीद है जिसमें स्पिनरों की भूमिका अहम हो सकती है। लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने लखनऊ के लिये सर्वाधिक विकेट लिए हैं। अनुभवी अमित मिश्रा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। 

6:43 PM LSG vs MI live : बड़ी पारी खेलना चाहेंगे रोहित
गुजरात टाइटंस के खिलाफ रोहित शर्मा ने भी लय हासिल की और अब अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम पर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। तिलक वर्मा की गैर मौजूदगी में मुंबई को निहाल वढेरा के रूप में अच्छा विकल्प मिला जो मैच दर मैच निखरते जा रहे हैं।

6:30 PM LSG vs MI IPL 2023 : टीमें इस प्रकार हैं

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), जोफ्रा आर्चर, अरशद खान, जेसन बेहरेनडॉर्फ, डेवाल्ड ब्रेविस, पीयूष चावला, टिम डेविड, राघव गोयल, कैमरन ग्रीन, इशान किशन, डुआन जानसेन, क्रिस जॉर्डन, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल , रिले मेरेडिथ, शम्स मुलानी, रमनदीप सिंह, संदीप वारियर, ऋतिक शौकीन, ट्रिस्टन स्टब्स, अर्जुन तेंदुलकर, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, सूर्यकुमार यादव।

लखनऊ सुपरजाइंट्स: कृणाल पंड्या (कप्तान), काइल मायर्स, दीपक हुड्डा, अमित मिश्रा, निकोलस पूरन , क्विंटोन डिकॉक, नवीन उल हक, आयुष बडोनी, अवेश खान, करण शर्मा, युद्धवीर चरक, यश ठाकुर, रोमारियो शेफर्ड, मार्क वुड, स्वप्निल सिंह, मनन वोहरा, डेनियल सैम्स, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम, मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, करुण नायर और मयंक यादव।

6:21 PM LSG vs MI Live score : लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस

नमस्कार! इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 16वां सीजन जारी है, लीग चरण में अब कुछ ही मैच खेले जाने बाकी है और प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आईपीएल 2023 का 63वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच इकाना स्टेडियम में मंगलवार को खेला जा रहा है। लखनऊ और मुंबई के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें