फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटIPL-10: दिल्ली को 146 रन से हरा मुंबई शान से प्लेऑफ में

IPL-10: दिल्ली को 146 रन से हरा मुंबई शान से प्लेऑफ में

अपने कैरेबियाई स्टार बल्लेबाजों लैंडल सिमंस और कीरोन पोलार्ड की आक्रामक पारियों के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में आज दिल्ली डेयरडेविल्स को उसके न्यूनतम...

IPL-10: दिल्ली को 146 रन से हरा मुंबई शान से प्लेऑफ में
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSun, 07 May 2017 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

अपने कैरेबियाई स्टार बल्लेबाजों लैंडल सिमंस और कीरोन पोलार्ड की आक्रामक पारियों के बाद गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस ने आईपीएल के मैच में आज दिल्ली डेयरडेविल्स को उसके न्यूनतम स्कोर 66 रन पर समेटकर 146 रन से जीत दर्ज करके टूनार्मेंट से बाहर भी कर दिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तीन विकेट पर 212 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसमें सिमंस के 66 और पोलार्ड के नाबाद 63 रन शामिल थे। जवाब में दिल्ली की टीम 13.4 ओवर में 66 रन पर आउट हो गई। इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब ने उसे एक मैच में 67 स्कोर पर आउट किया था।

लाइव अपडेट

6 ओवर में दिल्ली को 5वां झटका लगा। कोरी एंडरसन 10 रन बनाकर मलिंगा की गेंद पर कर्ण शर्मा को कैच थमा बैठे। स्कोर 36/5 (6.2 ओवर)

चौथे ओवर में दिल्ली को चौथा झटका लगा। करुण नायर 21 रन बनाकर हरभजन की गेंद पर रोहित को कैच थमा बैठे। 

दिल्ली को लगा तीसरा झटका, ऋषभ पंत बिना खाता खोले बुमराह की गेंद पर लेंडल सिमंस को कैच थमा बैठे। स्कोर 21/3 (3.4 ओवर) 

दिल्ली को 1.5 ओवर में दूसरा झटका लगा। श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर आउट हो गए। 

दिल्ली की शुरुआत की कमजोर रही। टीम को पहले ही बॉल पर पहला झटका लगा। संजू सैमसन बिना खाता खोले ही आउट हो गए। अभी करुण नायर और श्रेयस अय्यर ने कमान संभाली हुई है।

ऐसी रही पहली इनिंग

मुंबई ने शानदार पारी खेलते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 212 रन बनाए। मुंबई ने दिल्ली को जीत के लिए 213 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई की तरफ से सिमंस ने सबसे ज्यादा रन (66) बनाए। पोलार्ड ने नाबाद (63) रन बनाए। 

15वें ओवर में मुंबई को तीसरा झटका लगा। रोहित शर्मा 10 रन बनाकर रबाडा की गेंद पर मिश्रा को कैच थमा बैठे। स्कोर 153/3 (15.3 ओवर)

12वें ओवर में मुंबई को दूसरा झटका लगा। सिमंस 43 बॉल पर 66 रन बनाकर पवेलियन लौंटे। वो एंडरसन की गेंद पर सैमुएल्स को कैच थमा बैठे। सिमंस ने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। सिमंस के जाने के बाद रोहित शर्मा ने कमान संभाली है। स्कोर 122/2 (13.0 ओवर)

पार्थिव पटेल और लेंडल सिमंस की बेहतर साझेदारी के बाद 8वें ओवर में मुंबई को पहला झटका लगा। पार्थिव पटेल 22 बॉल पर 25 रन बनाकर मिश्रा की गेंद पर पंत को कैच थमा बैठे।  पार्थिव और सिमंस की साझेदारी में मुंबई ने 79 रन बनाए। पार्थिव के जाने के बाद केरन पोलार्ड ने कमान संभाली है। अभी केरन पोलार्ड (0) और सिमंस (44) क्रीज पर हैं। स्कोर 79/1 (9.1 ओवर)

मुंबई ने 5 ओवर तक बिना विकेट गवांए 41 रन बना लिए हैं। 

मुंबई की तरफ से अभी पार्थिव पटेल (09) और लेंडल सिमंस (18) ने कमान संभाली हुई है। स्कोर 31/0 (4 ओवर)

लाइव स्कोरबोर्ड के लिए यहां क्लिक करें

इस जीत के साथ मुंबई आईपीएल 10 के प्लेआफ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई। पिछले मैच में गुजरात लायंस पर शानदार जीत दर्ज करने वाली दिल्ली के बल्लेबाज और गेंदबाज इस मैच में बिल्कुल नहीं चल सके।

SRHvRPS: पुणे की लगातार चौथी जीत, हैदराबाद को 12 रनों से हराया

इस जीत के बाद मुंबई ने शीर्ष पर अपनी जगह पुख्ता करते हुए 11 मैचों में 18 अंक बना लिये है। वहीं दिल्ली के 11 मैचों में सिर्फ आठ अंक है और वह छठे स्थान पर है जिससे प्लेआफ में प्रवेश की उसकी उम्मीदें लगभग ध्वस्त हो चुकी हैं। रनों के अंतर के लिहाज से यह आईपीएल की सबसे बड़ी जीत है। 

सुपर जाइंट्सः उनादकट का तूफानी ओवर, हैट्रिक लेकर नहीं दिया कोई रन

टीमें 

दिल्ली डेयरडेविल्स 

संजू सैमसन, करुण नायर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मार्लोन सैमुएल्स, कोरी एंडरसन,  पैट कमिंस, कगीसो रबाडा, जहीर खान(कप्तान), अमित मिश्रा, मोहम्मद शमी

मुंबई इंडियंस 

पार्थिव पटेल,  लेंडल सिमंस, नीतीश राणा, रोहित शर्मा (कप्तान), केरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, कर्ण शर्मा, हरभजन सिंह, मिशेल मैक्लेघन, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें