फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटWI vs IND 1st Test Day-1 Stump: भारत का स्कोर 203-6, पंत-जडेजा नाबाद

WI vs IND 1st Test Day-1 Stump: भारत का स्कोर 203-6, पंत-जडेजा नाबाद

शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद अंजिक्य रहाणे की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ एंटीगा में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 203 रन बनाए।...

Ajinkya Rahane and KL Rahul.jpg
1/ 9Ajinkya Rahane and KL Rahul.jpg
WI vs IND.jpg
2/ 9WI vs IND.jpg
Shannon Gabriel.jpg
3/ 9Shannon Gabriel.jpg
Ajinkya Rahane.jpg
4/ 9Ajinkya Rahane.jpg
Ajinkya Rahane.jpg
5/ 9Ajinkya Rahane.jpg
Shannon Gabriel.jpg
6/ 9Shannon Gabriel.jpg
Keamr Roach.jpg
7/ 9Keamr Roach.jpg
KL Rahul.jpg
8/ 9KL Rahul.jpg
Jason Holder.jpg
9/ 9Jason Holder.jpg
लाइव हिन्दुस्तान टीम।,एंटिगा।Fri, 23 Aug 2019 03:09 AM
ऐप पर पढ़ें

शीर्ष क्रम के लड़खड़ाने के बाद अंजिक्य रहाणे की अर्धशतकीय पारी के दम पर भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ एंटीगा में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के शुरुआती दिन का खेल समाप्त होने तक 6 विकेट पर 203 रन बनाए। ऋषभ पंत 20 और रवींद्र जडेजा 3 रन बनाकर नाबाद हैं। पहले दिन के तीसरे सत्र में जब 68.5 ओवर का खेल हुआ था तभी तेज बारिश आ गई जिसके बाद अंपायरों ने स्टंप्स की घोषणा कर दी। मैच में टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी का न्योता पाने वाली भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही।

भारत और विंडीज के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें 

ओपनर मयंक अग्रवाल 5 रन बनाकर कीमर रोच की गेंद पर विकेटकीपर शे होप द्वारा लपके गए। उनके आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे चेतेश्वर पुजारा भी सिर्फ 2 रन बनाकर कीमर रोच की गेंद पर शे होप के हाथों लपके गए। कप्तान विराट कोहली अच्छी लय में दिख रहे थे। लेकिन जब भारत का स्कोर 25 रन था, विराट कोहली भी शैनन गैब्रिएल की गेंद पर 9 रन बनाकर गली में ब्रुक्स को कैच दे बैठे।   इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने केएल राहुल के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 68 रन की साझेदारी की। 

जब भारत का स्कोर 93 रन था, तब​ स्पिनर रोस्टन चेज ने केएल राहुल को ​44 रन के निजी योग पर शे होप के हाथों लपकवाया। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने हनुमा विहारी के साथ मिलकर पांचवें विकेट के लिए 82 रन जोड़े। हनुमा विहारी (32) 175 के स्कोर पर कीमर रोच के शिकार बने। उनका कैच भी शे होप ने लपका। इसके बाद रहाणे अपने शतक की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन 81 के स्कोर पर वह शैनन गैब्रिएल की गेंद पर प्लेड ऑन हो गए। उन्होंने अपनी पारी में  163 गेंदों का शमना किया और 10 चौके लगाए।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI इस प्रकार है

भारत: मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह।

विंडीज: क्रेग ब्रैथवेट, जॉन कैम्पबेल, शे होप (विकेटकीपर), शामरा ब्रुक्स, डैरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमायर, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर (कप्तान), मिगुएल ​कमिंस, शेनन गैब्रिएल, कीमर रोच। 

अपडेट्स

02:10 PM: बारिश ने 68.5 ओवर के खेल के बाद एक फिर बाधा पहुंचाई है। पिच को कवर कर दिया गया है। भारत का स्कोर 6 विकेट पर 203 रन है। ऋषभ पंत 20 और रवींद्र जडेजा 3 रन बनाकर नाबाद हैं। दिन के खेल के 21.1 ओवर और बचे हैं। इससे पहले भी बारिश के चलते टॉस देरी से हुआ। बारिश ने मैच के दौरान जब पहली बार खलल डाला था तो अंपायरों ने टी ब्रेक ले लिया था।

01:28 PM: शैनन गैब्रिएल ने अजिंक्य रहाणे को 81 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पवेलियन लौटाकर भारत का स्कोर 6 विकेट पर 189 रन कर दिया। रहाणे ने अपनी पारी में 163 गेंदों का सामना किया और 10 चौके लगाए। वह गैब्रिएल की ऑफ स्टंप पर उपर उठती गेंद को पंच करने के चक्कर में प्लेड ऑन हो गए। ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे हैं। 

01:01 PM: टी ब्रेक के बाद कीमर रोच ने हुनमा विहारी को आउट कर भारत को पांचवां झटका दिया। भारत का स्कोर जब 175 रन था तक विहारी विकेटकीपर शे होप को कैच दे बैठे। उन्होंने 56 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 32 रन बनाए। विहारी और रहाणे के बीच पांचवे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हुई। अजिंक्य रहाणे के साथ ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं।

12:34 PM: बारिश आने के बाद अंपायर्स ने टी ब्रेक ले लिया था। खेल एक बार फिर शुरू हो गया है। अजिंक्य रहाणे 61 और हनुमा विहारी 23 रन बनसका खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है।

11:47 PM: भारत की पारी के 47.2 ओवर हुए हैं। बारिश ने खेल में खलल डाल दिया है। भारत का स्कोर 134/4 है। अजिंक्य रहाणे 50 और हनुमा विहारी 18 रन बनाकर नाबाद हैं।

11:40 PM: भारत ने 134 रन के स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए हैं। अजिंक्य रहाणे ने 117 गेंदों में 7 चौकों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। वह खेल रहे हैं। हनुमा विहारी उनके साथ क्रीज पर मौजूद हैं। 

10:56 PM: भारत की पारी के 35वें ओवर में विंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने पहली बार स्पिन आक्रमण लगाया और गेंद रोस्टन चेज को सौंपी। चेज ने कप्तान को निराश नहीं किया और अच्छी बल्लेबाजी कर रहे केएल राहुल को विकेटकीपर शे होप के हाथों कैच कराकर 93 के स्कोर पर भारत के चौथे विकेट का पतन कर दिया। केएल राहुल ने 97 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 44 रन बनाए। वह स्पिन होकर लेग स्टंप से बाहर जाती गेंद पर अपना बल्ला लगा बैठे और शे होप ने अच्छा कैच लपका। राहुल ने चौथे विकेट के लिए र​हाणे के साथ मिलकर 68 रनों की साझेदारी की। अब हनुमा विहारी और अजिंक्य रहाणे बल्लेबाजी कर रहे हैं।

10:19 PM: लंच ब्रेक के बाद खेल शुरू हो गया है। भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल के बीच चौथे विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की साझेदारी हो चुकी है। राहुल 40 और रहाणे 20 रन बनाकर खेल रहे हैं। वेस्ट इंडीज के लिए अब तक गैब्रिएल, रोच, कमिंस और होल्डर ने गेंदबाजी की है।

09:36 PM: भारत ने एंटीगा में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन लंच ब्रेक के समय 3 विकेट पर 68 रन बनाए हैं। केएल राहुल 37 और अजिंक्य रहाणे 10 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले भारत ने अपने 3 विकेट सिर्फ 25 रन पर गंवा दिए थे। मयंक अग्रवाल 5 और चेतेश्वर पुजारा 2 रन बनाकर कीमर रोच के शिकार बने। विराट कोहली को 9 रन के निजी सोग पर शैनन गैब्रिएल ने आउट किया। उसके बाद से राहुल ने रहाणे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और भारत को कोई और झटका नहीं लगने दिया।

09:13 PM: भारत का स्कोर 65 रन पर 3 विकेट है। केएल राहुल 34 और अजिंक्य रहाणे 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। केएल राहुल और अजिंक्य रहाणे ने भारत के विकेट गिरने का सिलसिला कुछ हद तक रोका है। भारतीय टीम एक समय 25 रन पर मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा और कप्तान विराट कोहली का विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। केएल राहुल ने अजिंक्य रहाणे के सा​थ मिलकर अब तक 40 रन की साझेदारी की है।

08:03 PM: शैनन गैब्रिएल ने विराट कोहली को आउट कर भारत को 23 रन के स्कोर पर तीसरा झटका दे दिया। विराट कोहली ने 12 गेंदों का सामना किया और 2 चौकों की मदद से 9 रन बना सके। ब्रुक्स ने गली में उनका कैच लपका। अजिंक्य रहाणे और केएल राहुल क्रीज पर मौजूद हैं।

07:47 PM: कीमर रोच ने एक ही ओवर में मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा को आउट कर भारत को दो बड़े झटके दे दिए। भारत का स्कोर 7 रन ही था और मयंक के बाद पुजारा भी पवेलियन लौट गए। रोच ने पुजारा को भी मिडिल स्टंप से टप्पा खाकर हल्की सी ऑफ स्टंप की ओर बाहर निललती गेंद पर विकेट के पीछे कैच कराया। पुजारा 2 रन बना सके। केएल राहुल और कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे हैं।

07:41 PM: कीमर रोच ने मयंक अग्रवाल को आउट कर भारत के पहले विकेट का पतन किया। मयंक 5 रन बनाकर विकेटकीपर शे होप के हाथों लपके गए। केएल राहुल का साथ देने के लिए अब चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर उतरे हैं। रोच की गेंद मिडिल स्टंप पर टप्पा खाने के बाद हल्की सी ऑफ स्टंप के बाहर निकली। मयंक गेंद को डिफेंड करने गए और बल्ले का किनारा दे बैठे।

07:21 PM: वेस्ट इंडीज की ओर से कीमर रोच ने गेंदबाजी की शुरुआत की। पहले ओवर में केएल राहुल ने सभी 6 गेंदों का सामना किया और कोई रन नहीं बना। शैनन गैब्रिएल दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे हैं और मयंक अग्रवाल उनका सामना कर रहे हैं।

06:52 PM: सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में धूप खिल आई है। कवर्स हटा लिए गए हैं। हालांकि, आसमान में अभी भी कुछ काले बादल के टुकड़े दिखाई दे रहे हैं। बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया है कि स्थानीय समयानुसार 9:20 बने अंपायर्स निरीक्षण करेंगे और  9:30 बजे टॉस होने की संभावना है।

सभी खेलों से जुड़े समाचार पढ़ें सबसे पहले Live Hindustan पर। अपने मोबाइल पर Live Hindustan पढ़ने के लिए डाउनलोड करें हमारा न्यूज एप। और देश-दुनिया की हर खबर से रहें अपडेट।    

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें