IND vs SA 2nd Test Day-4: जोहानिसबर्ग टेस्ट: साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हराया, डीन एल्गर ने खेली कप्तानी पारी
साउथ अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हरा दिया है। 240 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 67.4 ओवर में चौथे दिन तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1...
इस खबर को सुनें
साउथ अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हरा दिया है। 240 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 67.4 ओवर में चौथे दिन तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। इसी के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबरी हो गई है। साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान डील एल्गर ने सर्वाधिक 96 रन बनाए और आखिर तक आउट नहीं हुए। भारत की तरफ से मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और अश्विन को 1-1 विकेट मिला। भारत की दूसरी पारी 266 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए थे। वहीं भारत की पहली पारी 202 रन पर सिमट गई थी। विराट कोहली की गैरमौजूदगी में केएल राहुल भारत की तरफ से इस टेस्ट मैच में कप्तानी कर रहे थे।
CLICK HERE FOR FULL HINDI COMMENTARY
9:25 PM: साउथ अफ्रीका ने जोहानिसबर्ग टेस्ट में भारत को 7 विकेट से हरा दिया है। 240 रनों के लक्ष्य को साउथ अफ्रीका ने 67.4 ओवर में चौथे दिन तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की तरफ से कप्तान डील एल्गर ने सर्वाधिक 96 रन बनाए और आखिर तक आउट नहीं हुए। इसी के साथ टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है।
2ND TEST. It's all over! South Africa won by 7 wickets https://t.co/TIfO06B6x8 #SAvIND
— BCCI (@BCCI) January 6, 2022
8:50 PM: 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 61 ओवर में 3 विकेट खोकर 194 रन बना लिए हैं। कप्तान डीन एल्गर 72 रन और टेंबा बावुमा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
8:20 PM: रैसी वन डर डुसन को आउट कर मोहम्मद शमी ने भारत की तीसरी सफलता दिला दी है। उन्होंने वन डर डुसन को 40 रन पर आउट किया। 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 54 ओवर में 3 विकेट खोकर 175 रन बना लिए हैं। कप्तान डीन एल्गर 59 रन बनाकर खेल रहे हैं।
2ND TEST. 53.6: WICKET! R van der Dussen (40) is out, c Cheteshwar Pujara b Mohammed Shami, 175/3 https://t.co/TIfO06B6x8 #SAvIND
— BCCI (@BCCI) January 6, 2022
7:50 PM: 240 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने 48 ओवर में 2 विकेट खोकर 143 रन बना लिए हैं। कप्तान डीन एल्गर 54 और रैसी वन डर डुसन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:30 PM: 43 ओवर के साउथ अफ्रीका का स्कोर 133/2 है। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर 49 और रैसी वन डर डुसन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
7:20 PM: बारिश और गीली आउटफील्ड के चलते चौथे दिन के दो सेशन बारिश की भेंट चढ़ गए। तीसरे सेशन का खेल शुरू हो गया है। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 122 रन और बनाने होंगे। दक्षिण अफ्रीका के कप्तान डीन एल्गर 46 और रैसी वन डर डुसन 11 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
6:35 PM: अंपायरों ने अपना निरीक्षण कर लिया है। चौथे दिन का खेल 7.15 बजे से शुरू हो सकता है। कवर्स हटा लिए गए हैं। मौसम खराब ना होने पर 34 ओवर फेंके जा सकते हैं। मैच आधा घंटा देरी तक खेला जा सकता है।
The covers are off. 👏
— BCCI (@BCCI) January 6, 2022
The umpires have done their inspection. 👌
Play set to resume by 3:45 PM Local Time (07.15 PM IST) at the Wanderers, if there is no more rain. 👍
A total of 34 overs to be bowled. #TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/NhRzjN3JS7
6:21 PM: चौथे दिन के खेल में बारिश ने खलल डाला है। फिलहाल टी-ब्रेक का ऐलान हो गया है। अभी बारिश रुकी है अगर मौसम और लाइट सही रहती है तो मैच खेला जा सकता है।
5:50 PM: चौथे दिन के खेल में बारिश ने खलल डाला है। फिलहाल बारिश रुक गई है। मैदान मे खुले हिस्सों में दिखाई देने वाले अधिकांश पानी को हटा दिया गया है।
4:40 PM: लंच के बाद भी बारिश की वजह से मैच शुरू नहीं हो पाया है। इस मैदान का ड्रेनेज सिस्टम काफी बढ़िया है। बारिश रुकने के बाद एक घंटे बाद इसे खेलने का लायक बनाया जा सकता है।
3:50 PM: बारिश के चलते पहले सेशन का खेल धुल गया है और लंच की घोषणा हो गई है। साउथ अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर 118 रन है। डीन एल्गर 46 और रस्सी वेन डर डुसेन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Rain has washed out first session on Day 4⃣ here at The Wanderers. 🌧️
— BCCI (@BCCI) January 6, 2022
Let's hope the weather gets better. 🤞
We will be back for further updates shortly 👍#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/DFYtZONOv9
3:22 PM: जोहानिसबर्ग टेस्ट के चौथे दिन क पहला सेशन बारिश की भेंट चढ़ गया है। बारिश अभी नहीं रुकी है।
2:56 PM: जोहानिसबर्ग टेस्ट के पहले सेशन का होना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। हालांकि बारिश अभी रुकी हुई है। लेकिन बारिश के दौबारा होने की संभावना है। इसलिए अभी इंतजार किया जा रहा है।
The Wanderers under a cloud cover at the moment ☁️
— BCCI (@BCCI) January 6, 2022
It is drizzling 🌧️ here on Day 4⃣
We will be back with LIVE updates #SAvIND pic.twitter.com/62pKNpaLJ5
Start of play on Day 4⃣ has been delayed due to rain here at the Wanderers 🌧️🌧️#TeamIndia | #SAvIND pic.twitter.com/ea2GMhNfnp
— BCCI (@BCCI) January 6, 2022
मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 202 रन बनाए थे, जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 229 रन बनाए। टीम इंडिया ने दूसरी पारी में 266 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 240 रनों का टारगेट रखा। भारत की ओर से दूसरी पारी में शार्दुल ठाकुर और आर अश्विन ने एक-एक विकेट लिए हैं।