फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटAUSvIND Boxing Day Test Day-3: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 133/6, मजबूत स्थिति में भारत

AUSvIND Boxing Day Test Day-3: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 133/6, मजबूत स्थिति में भारत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं।...

AUSvIND Boxing Day Test Day-3:  तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 133/6, मजबूत स्थिति में भारत
लाइव हिन्दुस्तान टीम,मेलबर्नMon, 28 Dec 2020 12:40 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच मेलबर्न में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया की लीड 2 रनों की हो गई है। इससे पहले, टीम इंडिया अपनी पहली पारी में 326 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 195 रन बनाए थे। चार मैचों की टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया 1-0 से आगे चल रहा है। 

 

 FULL MATCH SCORECARD

 ALL UPDATES:

12:30 PM: तीसरे दिन का खेल खत्म। ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 133/6, पैट कमिंस 17 और कैमरन ग्रीन 15 रन बनाकर नॉटआउट रहे।

 

12:01 PM: 58 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 120/6, पैट कमिंस 11 और कैमरन ग्रीन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

11:22 AM: 47.4 ओवर में जडेजा की गेंद पर टिम पेन ने दिया पंत को आसान सा कैच। ऑन फील्ड अंपायर ने पेन को नॉटआउट करार दिया, लेकिन जडेजा ने रहाणे से रिव्यू लेने के लिए कहा और यह फैसला सही साबित हुआ और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को आउट दिया गया। पेन 1 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज पैट कमिंस आए हैं।

 

11:12 AM: 46.1 ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद पर ट्रेविस हेड ने थमाया मयंक अग्रवाल को आसान सा कैच। हेड 17 रन बनाकर आउट हुए। 

11:04 AM: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका। 43.6 ओवर में रविंद्र जडेजा की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए मैथ्यू वेड। वेड ने 40 रनों की पारी खेली। 

 

10:26 AM: 34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 78/3, मैथ्यू वेड 34 और ट्रेविस हेड 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

10:18 AM: भारत को मिली बड़ी सफलता। 32.2 ओवर में बुमराह ने स्टीव स्मिथ को किया बोल्ड। स्मिथ 8 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 

 

10:13 AM: 31 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 67/2, मैथ्यू वेड 27 और स्टीव स्मिथ 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

10:05 AM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू, मैथ्यू वेड 27 और स्टीव स्मिथ 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:43 AM: तीसरे दिन का टी ब्रेक हुआ। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 65/2, स्टीव स्मिथ 6 और मैथ्यू वेड 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

09:31 AM: 25 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 60/2, मैथ्यू वेड 23 और स्टीव स्मिथ 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:08 AM: 18.1 ओवर में मोहम्मद सिराज की गेंद मैथ्यू वेड के पैड पर जाकर लगी, ऑन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया, लेकिन कप्तान रहाणे ने रिव्यू की मांग की, गेंद लेग स्टंप से बहुत बाहर जाती दिखी। मैथ्यू वेड क्रीज पर बरकरार। 19 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 44/2, वेड 12 और स्टीव स्मिथ 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:03 AM: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका। 17.3 ओवर में अश्विन की गेंद पर लाबुशेन ने थमाया रहाणे को कैच। लाबुशेन ने 28 रनों की पारी खेली। 

08:51 AM:  14.3 ओवर में मोहम्मद  सिराज की गेंद लाबुशेन के पैड पर जाकर लगी और एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की गई, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। कप्तान रहाणे ने रिव्यू का इस्तेमाल किया, लेकिन गेंद स्टंप को मिस कर रही थी। मार्नस लाबुशेन क्रीज पर बरकरार हैं। 15 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 34/1, लाबुशेन 25 और वेड 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 

08:27 AM: 10 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21/0, मार्नस लाबुशेन 12 और मैथ्यू वेड 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:56 AM: 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 6/1, वेड 2 और लाबुशेन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:52 AM: ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट गिरा।  3.1 ओवर में उमेश यादव की गेंद पर जो बर्न्स ने दिया पंत को आसान सा कैच। बर्न्स ने 4 रनों की पारी खेली। नए बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन आए हैं।

 

07:46 AM: 2.1 ओवर में बुमराह की गेंद जो बर्न्स के पैड पर जाकर लगी और भारतीय खिलाड़ियों ने एलबीडब्ल्यू की जोरदार अपील की, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया। भारत ने रिव्यू लिया, पर लेग स्टंप से बाहर जा रही थी। जो बर्न्स क्रीज पर बरकरार हैं। 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 4/0, बर्न्स 4 रन और वेड 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

07:35 AM: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू हो गई है, सलामी बल्लेबाज के तौर पर मैथ्यू वेड और जो बर्न्स मैदान पर उतरे हैं। पहले ओवर बुमराह कर रहे हैं।

06:58 AM: 115.1 ओवर मं नाथन लॉयन की गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने थमाया ट्रेविस हेड को कैच। भारत की टीम 326 रन बनाकर हुई ऑलआउट। पहली पारी में हासिल की 131 रनों की बढ़त। 

 

06:51 AM: भारत का 9वां विकेट गिरा। 114.4 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर अश्विन ने दिया नाथन लॉयन को कैच। अश्विन ने 14 रन बनाए। 

06:48 AM: भारत का आठवा विकेट गिरा। 113.6 ओवर में नाथन लॉयन की गेंद पर उमेश यादव ने थमाया स्टीव स्मिथ को आसान सा कैच। उमेश यादव ने 9 रनों की पारी खेली। 

06:24 AM: 108.1 ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद को पुल करने के चक्कर में रविचंद्रन अश्विन के कंधे पर बॉल बहुत तेजी से लगी। फिजियो मैदान पर आए हैं। अश्विन ठीक हैं और बल्लेबाजी कर रहे हैं।

 

06:16 AM: 106.5 ओवर में मिचेल स्टार्क की गेंद पर रविंद्र जडेजा ने थमाया पैट कमिंस को कैच। जडेजा ने 57 रनों की पारी खेली। 107 ओवर के बाद भारत का स्कोर 306/7, अश्विन 4 और उमेश यादव 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 

05:56 AM: 103.5 ओवर में रविंद्र जडेजा ने नाथन लॉयन की गेंद पर लगाया चौका औऱ इसके साथ ही भारत के 300 रन भी हुए पूरे। 104 ओवर के बाद भारत का स्कोर 303/6, जडेजा 55 और रविचंद्रन अश्विन 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:44 AM: 100.1 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही रविंद्र जडेजा ने पूरा किया अपना अर्धशतक। 

05:41 AM: अजिंक्य रहाणे हुए रनआउट। 99.5 ओवर में अजिंक्य रहाणे और जडेजा के बीच हुई तालमेल में गड़बड़ और रहाणे हुए रनआउट। रहाणे ने 112 रनों की शानदार पारी खेली। 100 ओवर के बाद भारत का स्कोर 294/6
 

05:35 AM: 99 ओवर के बाद भारत का स्कोर 294/5, रविंद्र जडेजा 49 और अजिंक्य रहाणे 112 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:07 AM: 93 ओवर के बाद भारत का स्कोर 297/5, रहाणे 106 और जडेजा 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

05:02 AM: तीसरे दिन का खेल शुरू, अजिंक्य रहाणे 104 और रविंद्र जडेजा 40 रन बनाकर खेल रहे हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें