Aus vs Ind 4th Test Match Day-3: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए हैं। इससे पहले, भारत की टीम पहली पारी में 336 रन बनाकर ऑलआउट हुई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस समय सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है। सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था, जबकि मेलबर्न में भारत ने और एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी।
ALL UPDATES:
1:05 PM: तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 21/0। 54 रनों की हुई बढ़त। वॉर्नर 20 और मार्कस हैरिस 1 रन बनाकर नॉटआउट रहे।
12:52 PM: 3 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13/0, डेविड वॉर्नर 13 और मार्कस हैरिस 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉर्नर ने सिराज के इस ओवर में जड़े तीन चौके।
12:42 PM: ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी शुरू। वॉर्नर और मार्कस हैरिस क्रीज पर मौजूद। भारत की तरफ से पहला ओवर मोहम्मद सिराज करेंगे।
12:31 PM: पहली पारी में 336 रन बनाकर ऑलाआउट हुई भारत की टीम, ऑस्ट्रेलिया को मिली 33 रनों की बढत। 11.4 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर बोल्ड हुए मोहम्मद सिराज। जोश हेजलवुड ने पहली पारी में पांच विकेट चटकाए।
ALL OUT!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
Hazlewood grabs a well deserved five-wicket haul! #AUSvIND pic.twitter.com/iuIorz3C4Z
12:15 PM: 108.5 ओवर में स्टार्क की गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने दिया कैमरन ग्रीन को कैच। सुंदर ने 62 रनों की पारी खेली।
12:09 PM: 107.4 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर नवदीप सैनी ने थमाया स्टीव स्मिथ को कैच। सैनी 4 रन बनाकर आउट हुए। भारत का स्कोर 326/8।
Caught Smith, bowled Hazlewood.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
Saini's gone! #AUSvIND
11:59 AM: 106 ओवर के बाद भारत का स्कोर 319/7, वॉशिंगटन सुंदर 60 औऱ नवदीप सैनी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:36 AM: 102.3 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर बोल्ड हुए शार्दुल ठाकुर। शार्दुल ने 67 रनों की शानदार पारी खेली। 103 ओवर के बाद भारत का स्कोर 309/7, वॉशिंगटन सुंदर 54 और नवदीप सैनी 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
There goes the off peg!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/IzttOVtrUu pic.twitter.com/3M8koHG78Y
11:33 AM: 102 ओवर के बाद भारत का स्कोर 307/6, शार्दुल 65 और सुंदर 54 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:22 AM: 98.5 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर शार्दुल ठाकुर ने लगाया शानदार चौका और इसके साथ ही भारत के 300 रन भी पूरे हुए। 99 ओवर के बाद भारत का स्कोर 304/6, शार्दुल 64 और वॉशिंगटन सुंदर 53 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:12 AM: अपने करियर का पहला टेस्ट खेल रहे ऑफ स्पिनर वॉशिंगटन सुंदर ने इस मैच में पहली फिफ्टी पूरी कर ली है। इस समय भारत 300 के करीब है।
Washington waves the bat too #AUSvIND pic.twitter.com/ORBwPOLZNE
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
11:07 AM: शार्दुल ठाकुर ने ऑफ स्पिनर नाथन लायन के खिलाफ छक्का लगाकर अपने करियर की पहली फिफ्टी पूरी कर ली है। इसी के साथ उनके और वॉशिंगटन के साथ शतकीय साझेदारी पूरी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया यहां विकेट की तलाश में है।
Shardul salutes after a super 50 #AUSvIND pic.twitter.com/EzVVnGnGRE
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
10:45 AM: 90 ओवर के बाद भारत का स्कोर 262/6, शार्दुल 41 और वॉशिंगटन सुंदर 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:42 AM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू। वॉशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर की जोड़ी क्रीज पर मौजूद।
Shardul chugs the pickle juice!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/IzttOVtrUu pic.twitter.com/dKZ7FN9A5z
10:18 AM: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 253/6। शार्दुल ठाकुर 33 और वॉशिंगटन सुंदर 38 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:07 AM: 85.2 ओवर में हेजलवुड की गेंद पर शार्दुल ठाकुर को चोट लगी, थोड़ी देर चले इलाज के बाद वह अब फिट हैं और बल्लेबाजी कर रहे हैं। 86 ओवर के बाद भारत का स्कोर 245/6, शार्दुल 33 और वॉशिंगटन सुंदर 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।
A blow to the glove for Shardul Thakur, but he's ok to continue #AUSvIND pic.twitter.com/i3aZagZPRO
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
09:46 AM: 82 ओवर के बाद भारत का स्कोर 235/6, शार्दुल 23 और सुंदर 31 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। हेजलवुड के इस ओवर में शार्दुल ने दो दमदार चौके लगाए।
09:28 AM: 77 ओवर के बाद भारत का स्कोर 224/6, शार्दुल ठाकुर 15 और वॉशिंगटन सुंदर 28 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Washington looks the part!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/IzttOVtrUu pic.twitter.com/aiKL1BbF29
09:03 AM: 71 ओवर के बाद भारत का स्कोर 205/6, शार्दुल ठाकुर 12 और वॉशिंगटन सुंदर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:45 AM: 66.3 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर पंत ने थमाया कैमरन ग्रीन को कैच। पंत 23 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। 67 ओवर के बाद भारत का स्कोर 187/6, वॉशिंगटन सुंदर 6 और शार्दुल ठाकुर 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
WICKET!
— Fox Cricket (@FoxCricket) January 17, 2021
What a sharp catch by Cameron Green at gully! Rishabh Pant is gone, and Josh Hazlewood has three!
📺 Watch Day 3 #AUSvIND on Fox Cricket or Kayo: https://t.co/h8zxySNI3z
📝Live blog: https://t.co/X9uI0fOats
📱Match Centre: https://t.co/ApeG4HBAF0 pic.twitter.com/vDdMjyf7zZ
08:36 AM: 65 ओवर के भारत का स्कोर 175/5, पंत 12 और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
🤣 #AUSvIND pic.twitter.com/myQZ0D0gPr
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
08:21 AM: 62 ओवर के बाद भारत का स्कोर 165/5, पंत 6 और वॉशिंगटन सुंदर 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:15 AM: 60.3 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर मयंक ने स्टीव स्मिथ को कैच। मयंक अग्रवाल 38 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज वॉशिंगटन सुंदर आए हैं।
Hazlewood gets Agarwal straight after lunch! #AUSvIND
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
08:12 AM: लंच के बाद खेल शुरू। मयंक अग्रवाल और पंत क्रीज पर मौजूद
07:31 AM: तीसरे दिन के लंच तक भारत ने 4 विकेट खोकर 161 रन बना लिए हैं। भारत ने इस सेशन में पुजारा और रहाणे का विकेट गंवाया। मयंक अग्रवाल 38 और ऋषभ पंत 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
And that, ladies and gents, is lunch #AUSvIND
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
SCORES: https://t.co/IzttOVtrUu pic.twitter.com/LPUdCTc0Hd
07:15 AM: भारत को लगा बड़ा झटका। 54.6 ओवर में स्टार्क की गेंद रहाणे ने मैथ्यू वेड को थमाया आसान सा कैच। रहाणे ने 37 रनों की पारी खेली। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत आए हैं। 57 ओवर के बाद भारत का स्कोर 147/4, मयंक अग्रवाल 28 और पंत 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Starc's patience pays off!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/IzttOVtrUu https://t.co/5mTYRcNm30
06:59 AM: 52 ओवर के बाद भारत का स्कोर 137/3, रहाणे 36 और मयंक अग्रवाल 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:46 AM: 48.5 ओवर में कमिंस की गेंद पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने मयंक अग्रवाल के खिलाफ कैच की अपील की, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया, इसके बाद टीम ने रिव्यू का इस्तेमाल किया पर रिप्ले में साफ दिखा कि बल्ले और गेंद के बीच में कोई संपर्क नहीं हुआ। मंयक क्रीज पर मौजूद हैं। 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/3।
Off the thigh pad, Australia lose a review.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
Good decision by Blocker #AUSvIND pic.twitter.com/MMOZ8k6QbS
06:32 AM: 46 ओवर के बाद भारत का स्कोर 123/3, रहाणे 33 और मयंक 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:19 AM: 43 ओवर के बाद भारत का स्कोर 118/3, मयंक अग्रवाल 5 और रहाणे 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:08 AM: 41 ओवर के बाद भारत का स्कोर 110/3, रहाणे 28 और मयंक अग्रवाल 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:00 AM: भारत को लगा बड़ा झटका, 38.5 ओवर में हेजलवुड की गेंद पर पुजारा ने दिया टिम पेन को कैच। पुजारा 25 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज मयंक अग्रवाल आए हैं।
That's the breakthrough Australia so desperately wanted! #AUSvIND pic.twitter.com/DAuKG71RfV
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
05:50 AM: 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 98/2, रहाणे 19 और पुजारा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों ही बल्लेबाज काफी अच्छी लय में दिख रहे हैं और आसानी के साथ रन बना रहे हैं।
LESSSSGOOOO!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 17, 2021
Time for the GOAT #AUSvIND https://t.co/im5ujtaYRJ
05:42 AM: 35 ओवर के बाद भारत का स्कोर 94/2, रहाणे 19 और पुजारा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:30 AM: 33 ओवर के बाद भारत का स्कोर 82/2, पुजारा 12 और रहाणे 14 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले दो ओवर में पुजारा और रहाणे ने तीन चौके लगाए हैं।
Through the gap again! Rahane living dangerously.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/IzttOVtrUu pic.twitter.com/yt3vjXfMwR
05:21 AM: 31 ओवर के बाद भारत का स्कोर 69/2, चेतेश्वर पुजारा 8 और अजिंक्य रहाणे 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:14 AM: 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 65/2, रहाणे 5 और पुजारा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:02 AM: 27 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/2, रहाणे 4 और पुजारा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:01 AM: तीसर दिन का खेल शुरू। रहाणे और चेतेश्वर पुजारा की जोड़ी क्रीज पर मौजूद। पहले ओवर पैट कमिंस कर रहे हैं।
Huge day of cricket ahead!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
Watch #AUSvIND on @FoxCricket, @7Cricket & @kayosports: https://t.co/qvYTMSiZsl https://t.co/HYJ45qqO5Z