Aus vs Ind 4th Test Match Day-2: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा और अंतिम मुकाबला ब्रिसबेन के गाबा मैदान में खेला जा रहा है। भारत की टीम ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक पहली पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 369 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस समय सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है। सिडनी में खेला गया तीसरा टेस्ट मैच ड्रॉ रहा था, जबकि मेलबर्न में भारत ने और एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया ने जीत दर्ज की थी।
ALL UPDATES:
12:23 PM: बारिश के चलते दूसरे दिन के खेल को जल्दी खत्म कर दिया गया है। भारत ने दिन का खेल खत्म होने तक 2 विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं, टीम की तरफ से पुजारा 8 और रहाणे 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
Play has been abandoned due to wet outfield.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
Play will resume half an hour earlier tomorrow #AUSvIND
10:37 AM: ब्रिसबेन में हो रही बारिश के चलते टी ब्रेक के बाद मैच अभी शुरू नहीं हो सका है।
It's raining in Brisbane. Let's hope it's a passing shower! Updates to come #AUSvIND
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
10:15 AM: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 62/2, पुजारा 8 और रहाणे 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।
And that's tea, India two down at the break #AUSvIND
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
SCORES: https://t.co/qvYTMSiZsl pic.twitter.com/TxKjohqOWI
09:46 AM: भारत को लगा बड़ा झटका। 19.5 ओवर में नाथन लायन की गेंद पर रोहित शर्मा ने दिया स्टार्क को कैच। रोहित ने 44 रनों की पारी खेली।
09:37 AM: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/1, रोहित शर्मा 35 और पुजारा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोहित ने पैट कमिंस के इस ओवर में दो बेहतरीन चौके लगाए।
09:23 AM: 14 ओवर के बाद भारत का स्कोर 37/1, रोहित शर्मा 23 और पुजारा 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
And that's drinks.
— Fox Cricket (@FoxCricket) January 16, 2021
India is 1-26 with Sharma on 15 and Pujara 3.
📺 Watch Day 2 #AUSvIND on Fox Cricket or Kayo: https://t.co/h8zxySNI3z
📝Live blog: https://t.co/hqARYyQVDh
📱Match Centre: https://t.co/ApeG4HBAF0 pic.twitter.com/gAWccKWAk6
09:02 AM: 10 ओवर के भारत का स्कोर 22/1, पुजारा 1 और रोहित शर्मा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:45 AM: 6.2 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर शुभमन गिल ने थमाया स्टीव स्मिथ को कैच। गिल 7 रन बनाकर लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आए हैं।
It took the mighty Pat Cummins only two balls! The dangerous Shubman Gill is gone! #AUSvIND pic.twitter.com/Jmnq6qEFHd
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
08:42 AM: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 11/0, रोहित शर्मा 4 और शुभमन गिल 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:23 AM: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2/0, रोहित शर्मा 2 और शुभमन गिल 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:16 AM: भारत की पारी शुरू। रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी क्रीज पर मौजूद। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहला ओवर मिचेल स्टार्क कर रहे हैं।
Shubman left his stickers in Sydney #AUSvIND https://t.co/f7B010IhhP pic.twitter.com/4TJGPxYGUo
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
07:36 AM: पहली पारी में 369 रन बनाकर ऑलआउट हुई ऑस्ट्रेलिया की टीम। 115.2 ओवर में नटराजन की गेंद पर बोल्ड हुए जोश हेजलवुड। हेजलवुड ने 11 रन बनाए।
That's lunch - Australia all out for 369 #AUSvIND
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
SCORES: https://t.co/qvYTMSiZsl pic.twitter.com/BqComdOR0x
07:24 AM: 112 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 357/9, जोश हेजलवुड 2 और स्टार्क 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।
07:09 AM: 108.2 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड हुए नाथन लायन। लायन ने 24 रनों की पारी खेली। वॉशिंगटन सुंदर को मिली तीसरी सफलता।
07:03 AM: 103 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 352/8, नाथन लायन 23 और मिचेल स्टार्क 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
The 🐐 holds the pose #AUSvIND pic.twitter.com/u9399aKXUF
— 7Cricket (@7Cricket) January 16, 2021
06:55 AM: 105 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 338/8, नाथन लायन 17 और मिचेल स्टार्क 7 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:43 AM: 101.4 ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर पैट कमिंस एलबीडब्ल्यू की अपील पर आउट करार दिए गए। ऑन फील्ड अंपायर ने कमिंस को आउट दिया, इसके बाद पैट कमिंस ने रिव्यू लिया, लेकिन गेंद लेग स्टंप पर लग रही थी। कमिंस ने 2 रन बनाए।
And another - Cummins is gone lbw.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/qvYTMSiZsl pic.twitter.com/69g8FynMKg
06:35 AM: 100.5 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर बोल्ड हुए कैमरन ग्रीन। ग्रीन ने 47 रनों की पारी खेली।
06:34 AM: 100 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 311/5, पैट कमिंस 0 और कैमरन ग्रीन 46 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:27 AM: 99.2 ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर टिम पेन ने थमाया रोहित शर्मा को कैच। पेन 50 रनों की पारी खेलकर लौटे पवेलियन। पैट कमिंस नए बल्लेबाज के तौर पर आए हैं।
Big wicket for India! Shardul Thakur's outswinger draws the edge from Tim Paine #AUSvIND pic.twitter.com/nH9baH7Ysh
— 7Cricket (@7Cricket) January 16, 2021
06:11 AM: 95.1 ओवर में टिम पेन ने शार्दुल ठाकुर का स्वागत चौका लगाकर किया और इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के 300 रन भी पूरे हो गए हैं। 96 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 303/5, टिम पेन 47 और कैमरन ग्रीन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:52 AM: 91 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 292/5, कैमरन ग्रीन 37 और टिम पेन 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Stand and deliver from Cameron Green!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 16, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/qvYTMSiZsl pic.twitter.com/VEeiEDHXNs
05:33 AM: 88 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 282/5, कैमरन ग्रीन 36 और टिम पेन 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। टी नटराजन के पहले ओवर में ग्रीन ने दो शानदार चौके लगाए।
05:31 AM: दूसरे दिन का खेल शुरू, टिम पेन और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद।
Day two is underway!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 15, 2021
Watch #AUSvIND on FoxCricket, 7 Cricket & Kayo Sports: https://t.co/qvYTMSiZsl pic.twitter.com/0lLcj63UTA