AUSVIND: 'दीवार' बने अश्विन-विहारी ने छीना ऑस्ट्रेलिया से मैच, ड्रॉ रहा सिडनी टेस्ट
Aus vs Ind 3rd Test Match Day-5: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारत की टीम ने 407 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी...

Aus vs Ind 3rd Test Match Day-5: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में ड्रॉ पर खत्म हुआ। भारत की टीम ने 407 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 334 रन बनाए। टीम की तरफ से हनुमा विहारी 23 और रविचंद्रन अश्विन 39 रन बनाकर नाबाद रहे। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 312/6 पर घोषित करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 407 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया पहली पारी में 244 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे। कंगारू टीम के कप्तान टिम पेन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। चार मैचों की सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है और चौथा टेस्ट मैच 15 जनवरी से ब्रिसबेन में खेला जाएगा।
ALL UPDATES:
12: 41 PM: ड्रॉ पर खत्म हुआ सिडनी टेस्ट मैच। अश्विन 39 और हनुमा विहारी 23 रन बनाकर रहे नाबाद।
12:25 PM: 128 ओवर के बाद भारत का स्कोर 320/5, हनुमा विहारी 15 और अश्विन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं। दिन का खेल खत्म होने में अब सिर्फ 4ओवर बचे हैं।
12:13 PM: 126 ओवर के बाद भारत का स्कोर 319/5, अश्विन 33 और हनुमा विहारी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। पांचवें दिन का खेल खत्म होने में अब महज 6 ओवर बचे हैं।
12:06 PM: 124 ओवर के बाद 319/5, अश्विन 33 और हनुमा विहारी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
12:03 PM: टिम पेन ने छोड़ा हनुमा विहारी का कैच। 122.5 ओवर में टिम पेन ने मिचेल स्टार्क की गेंद पर हनुमा विहारी का कैच छोड़ दिया। पेन से यह आज के दिन का तीसरा कैच छूटा है।
Vihari edges and a chance goes down late on the final day...
Live coverage: https://t.co/xdDaedY10F #AUSvIND pic.twitter.com/UdVjUmKYrS
11:58 AM: 122 ओवर के बाद भारत का स्कोर 319/5, अश्विन 33 और हनुमा विहारी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।
One hour of play left. Who are you throwing the ball to? #AUSvIND pic.twitter.com/jALcQJc23P
11:49 AM: 120 ओवर के बाद भारत का स्कोर 311/5, हनुमा विहारी 7 और अश्विन 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:40 AM: 118 ओवर के बाद भारत का स्कोर 305/5, अश्विन 28 और हनुमा विहारी 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। यह मैच अब ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। आखिरी घंटे में ऑस्ट्रेलिया के पास 15 ओवर बचे हैं गेंदबाजी करने के लिए।
11:29 AM: 116 ओवर के बाद भारत का स्कोर 301/5, हनुमा विहारी 7 और अश्विन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
One run in seven overs. Crucially for India though, no wickets.
17 overs remain. Live #AUSvIND: https://t.co/KwwZDwbdzO pic.twitter.com/UNle4Kv7He
11:18 AM: 114 ओवर के बाद भारत का स्कोर 299/5, अश्विन 24 और हनुमा विहारी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:10 AM: 112 ओवर के बाद भारत का स्कोर 299/5, हनुमा विहारी 6 और अश्विन 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:02 AM; 110 ओवर के बाद भारत का स्कोर 299/5, अश्विन 24 और हनुमा विहारी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए अभी 108 रनों की दरकार है।
10:55 AM: 108 ओवर के बाद भारत का स्कोर 299/5, अश्विन 24 और हनुमा विहारी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। अश्विन ने इस ओवर में दो चौके लगाए।
10:46 AM: 106 ओवर के बाद भारत का स्कोर 290/5, रविचंद्रन अश्विन 15 और हनुमा विहारी 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:37 AM: 104 ओवर के भारत का स्कोर 289/5, अश्विन 15 और विहारी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:33 AM: 102 ओवर के बाद भारत का स्कोर 289/5, अश्निन 15 और हनुमा विहारी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:26 AM: 100.2 ओवर में पैट कमिंस की एक गेंद अश्विन के पसलियों में आकर लगी, जिसके बाद फिजियो को मैदान पर उनके इलाज के आना पड़ा। अश्विन अब ठीक हैं और बल्लेबाजी के लिए तैयार हैं।
10:21 AM: 100 ओवर के बाद भारत का स्कोर 284/5, अश्विन 11 और हनुमा विहारी 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:04 AM: 96.1 ओवर में कमिंस की गेंद पर अश्विन को कैच आउट दिया गया, लेकिन अश्विन ने रिव्यू का इस्तेमाल किया और गेंद बल्ले में लगती हुई नहीं दिखाई दी। रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर बरकरार हैं।
It's all happening! Top bouncer, awesome catch, given out, overturned on review!
Phew!
Live #AUSvIND: https://t.co/KwwZDwbdzO pic.twitter.com/O49Jev26aw
10:03 AM: टी ब्रेक के बाद खेल शुरू। हनुमा विहारी और अश्विन क्रीज पर मौजूद।
09:45 AM: टी ब्रेक तक भारत का स्कोर 280/5। अश्विन 7 और हनुमा विहारी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
The final break - India are 5-280 at tea on day five #AUSvIND
SCORES: https://t.co/KwwZDwbdzO pic.twitter.com/lCDR5zWvwC
09:41 AM: 96 ओवर के भारत का स्कोर 280/5, अश्विन 7 और हनुमा विहारी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:26 AM: 92 ओवर के बाद भारत का स्कोर 279/5, अश्विन 6 और हनुमा विहारी 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:10 AM: 88.2 ओवर मे जोश हेजलवुड ने किया पुजारा को बोल्ड। भारत को लगा बड़ा झटका। 89 ओवर के बाद भारत का स्कोर 272/5, हनुमा विहारी 3 रन बनाकर खेल रहे हैं। नए बल्लेबाज रविचंद्रन अश्विन आए हैं।
It took something really special to prize Pujara out of the crease! 🍒 #AUSvIND pic.twitter.com/7LRWHcACY6
09:03 AM: हनुमा विहारी कुछ दिक्कत में नजर आ रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि उनको हेमस्ट्रिंग की समस्या हुई है। मैदान पर फिजियो आए हैं और हनुमा का इलाज चल रहा है। विहारी इलाज के बाद दोबारा से बल्लेबाजी कर रहे हैं।
Vihari pulls up at the end of the quick single, grabbing his hamstring which is now receiving attention #AUSvIND pic.twitter.com/guu40HDskA
08:59 AM: 87 ओवर के बाद भारत का स्कोर 271/4, पुजारा 76 और हनुमा विहारी 3 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:40 AM: 83 ओवर के बाद भारत का स्कोर 262/4, पुजारा 70 और हनुमा विहारी 0 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08: 23 AM: 79.1 ओवर में नाथन लॉयन की गेंद पर पैट कमिंस को कैच देकर पंत लौटे पवेलियन। पंत ने 97 रनों की शानदार पारी खेली। 80 ओवर के बाद भारत का स्कोर 250/4, पुजारा 58 रन बनाकर खेल रहे हैं। नए बल्लेबाज हनुमा विहारी आए हैं।
🐐 No.396#AUSvIND pic.twitter.com/FsQE6jwMqu
08:08 AM: 75.4 ओवर में नाथन लॉयन की गेंद पर चौका लगाकर पुजारा ने पूरा किया अपना अर्धशतक। 76 ओवर के बाद भारत का स्कोर 227/3, पुजारा 52 और पंत 80 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Back-to-back 50s for Pujara #AUSvIND pic.twitter.com/84FHbSa6c1
07:56 AM: 53 ओवर के बाद भारत का स्कोर 217/3, पंत 76 और पुजारा 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच अबतक 115 रनों की पार्टनरशिप हो चुकी है। पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 6,000 रन भी पूरे कर लिए हैं।
6,000 Test runs for India's No.3, Cheteshwar Pujara 👏 #AUSvIND pic.twitter.com/bqmd2FZV6W
07:43 AM: लंच के बाद खेल शुरू। पंत और पुजारा क्रीज पर मौजूद।
07:05 AM: लंच तक भारत का स्कोर 206/3। जीत के लिए 201 रनों की जरूरत। पंत 73 और पुजारा 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:55 AM: 68 ओवर के बाद भारत का स्कोर 202/3, पंत 73 और पुजारा 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को इस मैच को जीतने के लिए अभी 205 रनों की जरूरत है। पंत और पुजारा के बीच शतकीय साझेदारी भी पूरी हो गई है।
100-run stand between the odd couple, Pujara and Pant! #AUSvIND pic.twitter.com/9SdHd1rCO0
06:36 AM: 63 ओवर के बाद भारत का स्कोर 192/3, पंत 68 और पुजारा 32 रन बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच में चौथे विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
06:07 AM: 56.3 ओवर में नाथन लॉयन की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही पंत ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 57 ओवर के बाद भारत का स्कोर 168/3, पंत 50 और पुजारा 27 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Pant's on fire! That's his 50 #AUSvIND pic.twitter.com/BM0gFVGkPk
05:49 AM: 53 ओवर के बाद भारत का स्कोर 152/3, पंत 35 और पुजारा 26 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऋषभ पंत ने पिछले कुछ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी की है।
05:31 AM: 49 ओवर के बाद भारत का स्कोर 130/3, ऋषभ पंत 19 और पुजारा 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Rishabh Pant is here to play!
Clobbers Lyon for back-to-back boundaries including a six over long-on
📺 Watch Day 5 #AUSvIND on Fox Cricket or Kayo: https://t.co/Lvoaw2Iv9P
📝Live blog: https://t.co/3kggJdNyas
📱Match Centre: https://t.co/pv4UyqqI56 pic.twitter.com/L8Qdzn8qqP
05:11 AM: 44 ओवर के बाद भारत का स्कोर 115/3, पंत 5 और पुजारा 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:47 AM: 37 ओवर के बाद भारत का स्कोर 109/3, पंत 2 और पुजारा 18 रन बनाकर खेल रहे हैं।
4:40 AM: 35.4 ओेवर में नाथन लॉयन की गेंद पर रहाणे ने दिया मैथ्यू वेड को आसान सा कैच। रहाणे ने 4 रनों की पारी खेली। नए बल्लेबाज ऋषभ पंत आए हैं।
It took Nathan Lyon only four balls to strike at the start of day five! #OhWhatAFeeling@Toyota_Aus | #AUSvIND pic.twitter.com/SLA75YbZGB
04:31 AM: पांचवें दिन का खेल शुरू। अजिंक्य रहाणे और पुजारा भारत की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे हैं। भारत को इस टेस्ट मैच को जीतने के लिए अभी 309 और बनाने हैं।
Let's do this!
Watch #AUSvIND on @FoxCricket, @7Cricket & @kayosports: https://t.co/xdDaedY10F pic.twitter.com/OeCilOQY7s