AUSVIND3rd Test Day 4: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। भारत की टीम ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 98 रन बना लिए हैं। इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी 312/6 पर घोषित करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 407 रनों का लक्ष्य रखा है। टीम इंडिया पहली पारी में 244 रन बनाकर ऑलआउट हुई थी, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 338 रन बनाए थे। कंगारू टीम के कप्तान टिम पेन ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस समय सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है।
ALL UPDATES:
12:34 PM: चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 98/2, जीत के लिए अभी 309 रनों की दरकार। पुजारा 9 और रहाणे 4 रन बनाकर नाबाद रहे।
That's stumps! We've got a massive final day to look forward to...
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
Australia need eight more wickets. India need 309 more runs.
Scorecard: https://t.co/xdDaedY10F #AUSvIND pic.twitter.com/wkRsp9nWPp
12:18 PM: 30.2 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर रोहित शर्मा ने दिया मिचेल स्टार्क को कैच। रोहित 52 रन बनाकर आउट हुए।
That's huge late in the day! Rohit is caught in the deep shortly after bringing up his fifty.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
India 2-92: https://t.co/xdDaedY10F #AUSvIND pic.twitter.com/4gndsFQO5q
12:14 PM: 29.4 ओवर में नाथन लॉयन की गेंद पर चौका लगातर रोहित शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 92/1, रोहित 52 और पुजारा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:48 AM: 22.4 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर पुजारा को एलबीडब्ल्यू की अपील पर ऑन फील्ड अंपायर ने आउट करार दिया, लेकिन पुजारा ने रिव्यू का इस्तेमाल किया और गेंद स्टंप के ऊपर से जा रही थी। पुजारा क्रीज पर बरकरार हैं। 23 ओवर के बाद भारत का स्कोर 71/1, पुजारा 0 और रोहित 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Pujara saves himself from a globe with the review!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/KwwZDwbdzO pic.twitter.com/VyQ00OoLpm
11:43 AM: 22.1 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर शुभमन गिल ने टिम पेन को थमाया कैच। शुभमन गिल ने रिव्यू का भी इस्तेमाल किया, लेकिन वह फैसले को बदल नहीं सके और उनको आखिर में आउट करार दिया गया। गिल ने 31 रनों की पारी खेली।
#AUSvIND https://t.co/vgPqyR437c pic.twitter.com/AD1IbxQiNd
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
11:30 AM: 20 ओवर के बाद भारत का स्कोर 64/0, रोहित शर्मा 33 और शुभमन गिल 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
11:24 AM: 18 ओवर के बाद भारत का स्कोर 47/0, रोहित शर्मा 22 और शुभमन गिल 24 रन बनाकर खेल रहे हैं।
The foot got down just in time! #AUSvIND pic.twitter.com/MHY5Z3p3wO
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
10:57 AM: 13 ओवर के बाद भारत का स्कोर 39/0, रोहित शर्मा 17 और शुभमन गिल 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:35 AM: 7.4 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर शुभमन गिल के खिलाफ कैच की अपील की गई, लेकिन ऑन फील्ड अंपायर ने नॉटआउट करार दिया, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया, पर गेंद पैड से लगकर जा रही थी। शुभमन गिल क्रीज पर बरकरार हैं। 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 25/0।
And a couple of balls later Australia lose one!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/KwwZDwbdzO pic.twitter.com/6ffBQjDTpy
10:32 AM: 7.2 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर रोहित शर्मा को एलबीडब्ल्यू की अपील पर ऑन फील्ड अंपायर ने आउट करार दिया। रोहित ने रिव्यू का इस्तेमाल किया और गेंद विकटों के ऊपर जा रही थी। रोहित क्रीज पर बरकरार हैं।
10:25AM: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 19/0, रोहित शर्मा 13 और शुभमन गिल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:02 AM: भारत की दूसरी पारी शुरू। रोहित शर्मा और शुभमन गिल मैदान पर उतरे हैं। 1 ओवर के बाद भारत का स्कोर 4/0, रोहित 3 और शुभमन गिल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Let the final session begin.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/KwwZDwbdzO https://t.co/Bnt5NSqOcB
09:52 AM: ऑस्ट्रेलिया ने 312/6 पर की दूसरी पारी घोषित। भारत के सामने जीत के लिए रखा 407 रनों का लक्ष्य।
Australia have declared - India require 407 runs to win #AUSvIND https://t.co/KytyQPIzOw
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
09:38 AM: 86.6 ओवर में बुमराह की गेंद पर कैमरन ग्रीन ने दिया साहा को आसान सा कैच। ग्रीन ने 84 रनों की शानदा पारी खेली। चौथे दिन का टी ब्रेक हुआ। ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 312/6, टिम पेन 39 रन बनाकर खेल रहे हैं।
09:30 AM: 86 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 301/5, कैमरन ग्रीन 74 और टिम पेन 38 रन बनाकर खेल रहे हैं। मोहम्मद सिराज ने दर्शकों की तरफ इशारा करते हुए दिख रहे हैं और वह अंपायर से शिकायत कर रहे हैं कि दर्शकों में से कुछ लोग गाली दे रहे हैं। खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया है। पुलिस की मदद से उन लोगों को स्टेडियम से बाहर भेजा गया है और मैच दोबारा शुरू हो गया है।
09:18 AM: 85 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 284/5, ग्रीन 59 और टिम पेन 36 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Well batted young fella! Green hits 50 in Tests for the first time #AUSvIND pic.twitter.com/Njlmj1BDNJ
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
09:03 AM: 82 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 270/5, कैमरन ग्रीन 47 और टिम पेन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं।
08:45 AM: 79 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 258/5, टिम पेन 29 और कैमरन ग्रीन 44 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की कुल बढ़त 352 रनों की हो चुकी है।
08:32 AM: 76 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 246/5, कैमरन ग्रीन 36 और टिम पेन 25 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Aggression from the Aussie skipper!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/KwwZDwbdzO pic.twitter.com/I5IMIHY4cC
7:58 AM: 67.4 ओवर में अश्विन की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट करार दिए गए स्टीव स्मिथ। ऑन फील्ड अंपायर ने स्मिथ को नॉटआउट करार दिया था, लेकिन रहाणे ने रिव्यू लिया और भारत को पांचवीं सफलता मिली। स्मिथ ने 81 रनों की पारी खेली।
A fantastic innings comes to an end. Smith out lbw on review for 81.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/KwwZDwbdzO pic.twitter.com/RuMpW09hNC
07:52 AM: 66 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 199/4, स्मिथ 74 और कैमरन ग्रीन 21 रन बनाकर खेल रहे हैं।
07:42 AM: लंच के बाद खेल शुरू हुआ। स्टीव स्मिथ और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद हैं।
Let's GO for the second session! Australia's lead is 276.
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/KwwZDwbdzO https://t.co/5f2VDLrWWE
7:01 AM: चौथे दिन का लंच होने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 182/4, स्टीव स्मिथ 58 और कैमरन ग्रीन 20 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:30 AM: 57 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 166/4, स्मिथ 51 और ग्रीन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।
06:13 AM: 53.1 ओवर में बुमराह की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही स्मिथ ने पूरा अपना अर्धशतक। 54 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 165/4, स्मिथ 51 और ग्रीन 10 रन बनाकर खेल रहे हैं।
A casual wave of the bat as Smith reaches 50 #AUSvIND pic.twitter.com/d8SRNM2Hib
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
06:11 AM: 53 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 162/4, स्मिथ 49 और कैमरन ग्रीन 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:55 AM: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका। 48.6 ओवर में नवदीप सैनी की गेंद पर मैथ्यू वेड ने दिया साहा को कैच। वेड 4 रन बनाकर लौटे पवेलियन। 49 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 148/4, स्मिथ 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
OUT - the Saini-Saha combo again! #AUSvIND https://t.co/enAUwjfxC9
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 10, 2021
05:39 AM: भारत को मिली तीसरी सफलता। 46.1 ओवर में नवदीप सैनी की गेंद पर लाबुशेन ने दिया साहा को आसान सा कैच। लाबुशेन ने 73 रनों की पारी खेली।
05:27 AM: 44 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 128/2, स्टीव स्मिथ 36 और लाबुशेन 65 रन बनाकर खेल रहे हैं।
05:10 AM: 39 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 119/2, स्मिथ 34 और लाबुशेन 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
04:50 AM: 33.3 ओेवर में बुमराह की गेंद पर एक रन लेने के साथ ही लाबुशेन ने अपना अर्धशतक पूरा किया। 34 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 108/2, लाबुशेन 50 और स्टीव स्मिथ 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Marnus gets his second 50 of the Test #AUSvIND pic.twitter.com/TcdFBqvmyq
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 9, 2021
04:33 AM: 29.2 ओवर में बुमराह की गेंद पर हनुमा विहारी ने छोड़ा मार्नस लाबुशेन का कैच। 30 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 105/2, लाबुशेन 48 और स्मिथ 30 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Second ball of the day and Labuschagne gets a life!
— cricket.com.au (@cricketcomau) January 9, 2021
Live #AUSvIND: https://t.co/KwwZDwbdzO pic.twitter.com/1arOlWgBjf
04:31 AM: चौथे दिन का खेल शुरू। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन क्रीज पर मौजूद हैं। बुमराह पहले ओवर फेंक रहे हैं।