फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटENGvsIND 3rd Test : तीसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड का स्कोर 23-0, जीत के लिए 498 रन की दरकार

ENGvsIND 3rd Test : तीसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड का स्कोर 23-0, जीत के लिए 498 रन की दरकार

भारत ने ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 352 रनों पर घोषित कर दी। भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे और इंग्लैंड...

Indian Cricket Team Trent Bridge, Nottingham.jpg
1/ 7Indian Cricket Team Trent Bridge, Nottingham.jpg
Alastair Cook
2/ 7Alastair Cook
Hardik Pandya.jpg
3/ 7Hardik Pandya.jpg
Ajinkya Rahane
4/ 7Ajinkya Rahane
Virat Kohli
5/ 7Virat Kohli
Ben Stokes
6/ 7Ben Stokes
Virat-Kohli-Cheteshwar-Pujara
7/ 7Virat-Kohli-Cheteshwar-Pujara
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नॉटिंगमMon, 20 Aug 2018 11:24 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत ने ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी सात विकेट के नुकसान पर 352 रनों पर घोषित कर दी। भारत ने अपनी पहली पारी में 329 रन बनाए थे और इंग्लैंड को 161 रनों पर ढेर कर दिया था। इस लिहाज से भारत ने इंग्लैंड के सामने 521 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। जवाब में इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक बिना किसी विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए हैं। एलेस्टेयर कुक (9) और कीटोन जेनिंग्स (13) की सलामी जोड़ी क्रीज पर है।

भारत के लिए दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 103 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 197 गेंदें खेलीं और 10 चौके लगाए। यह उनका 23वां टेस्ट शतक है। पहली पारी में विराट ने 97 रन बनाए थे। उनके अलावा चेतेश्वर पुजारा ने 208 गेंदों में नौ चौकों की मदद से 72 रन बनाए, जबकि हार्दिक पांड्या 52 गेंदों में सात चौके और एक छक्का मार 52 रनों पर नाबाद रहे। इंग्लैंड के लिए आदिल राशिद ने तीन विकेट लिए। बेन स्टोक्स को दो सफलताएं मिलीं जबकि जेम्स एंडरसन और क्रिस वोक्स के हिस्से एक-एक विकेट आया। 

मैच का स्कोर काई देखने के लिए लिंक पर CLICK करें...

22:03 PM: आदिल राशिद ने अजिंक्य रहाणे को 29 रन के निजी योग पर क्लीन बोल्ड कर भारत को 6ठां झटका दिया। हार्दिक पंड्या और मोहम्मद शमी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद है। भारत की बढ़त 500 से ज्यादा की हो चुकी है। 

21:03 PM: जेम्स एंडरसन ने रिषभ पंत को पहली स्लिप में एलेस्टेयर कुक के हाथों कैच कराकर भारत के पांचवें विकेट का पतन किया। पंत सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे और हार्दिक पंड्या की जोड़ी क्रीज पर है।

20:51 PM: विराट कोहली ने पहली पारी में 97 रन पर आउट होने के बाद दूसरी पारी में अपना 23वां टेस्ट शतक पूरा कर लिया। उन्होंने 191 गेंदों में 10 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। भारत की बढ़त 449 रन की हो गई है। अजिंक्य रहाणे 18 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।  कोहली 197 गेंद में 103 रन बनाकर क्रिस वोक्स की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। 

20:24 PM: कप्तान विराट कोहली पहली पारी में 97 रन पर आउट हो गए थे और सिर्फ 3 रन से शतक चूक गए थे। लेकिन दूसरी पारी में वह 93 रन बनाकर खेल रहे हैं। अजिंक्य रहाणे 17 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं। भारत ने मैच के तीसरे दिन चायकाल तक अपनी दूसरी पारी में 270 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 438 रन की हो गई है।

19:30 PM: लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंग्लैंड को बेन स्टोक्स ने सफलता दिलाई। उन्होंने चेतेश्वर पुजारा को 72 रन के निजी योग पर एलेस्टेयर कुक के हाथों कैच आउट कराया। चेतेश्वर पुजारा ने तीसरे विकेट के लिए विराट कोहली के साथ 113 रन की साझेदारी की। 

18:41 PM: लंच ब्रेक के बाद भारत ने 17 रन बना लिए हैं। विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बीच तीसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की बढ़त 378 रन कह हो गई है।

17:37 PM: भारत ने ट्रेंट ब्रिज के तीसरे दिन लंच ब्रेक के समय अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना लिए हैं। कप्तान विराट कोहली 54 और चेतेश्वर पुजारा 56 रन बनाकर क्रीज पर हैं। इन दोनों के बीच अब तक तीसरे विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत की कुल बढ़त 362 रन की हो गई है।

17:18 PM: कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा भारत की दूसरी पारी में अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने इंग्लैंड पर 353 रन की बढ़त बना ली है। इंग्लैंड को मैच के तीसरे दिन अभी भी पहले विकेट की तलाश है।

16:46 PM: भारत ने दूसरी पारी में 152 का स्कोर पार कर लिया है। चेतेश्वर पुजारा, 42 और विराट कोहली 26 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। भारत की बढ़त 318 रन की हो गई है। इंग्लैंड को अभी भी तीसरे विकेट की तलाश है।

16:37 PM: तीसरे दिन पहले सेशन में विराट और पुजारा ने अब तक 15 ओवर की बल्लेबाजी कर ली है और 24 रन जोड़े हैं। इंग्लैंड अभी भी तीसरे विकेट की तलाश है।

16:05 PM: इंग्लैंड के पास भारत का तीसरा विकेट लेने का अच्छा अवसर था। लेकिन जेम्स एंडरसन की गेंद पर जोस बटलर ने दूसरी स्लिप में चेतेश्वर पुजारा का कैच ड्रॉप कर दिया। पुजारा 40 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

16:00 PM: पुजारा और विराट तीसरे दिन पहले सेशन में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों भारत की दूसरी पारी को 142 रन तक लेकर गए हैं। भारत की बढ़त 310 रन की हो गई है। इस मैच में अभी आज को छोड़कर पूरे दो दिन का खेल बाकी है और परिणाम निकलता लगभग तय है यदि बारिश बाधा नहीं डालती है तो।

15:45 PM: ट्रेंट ब्रिज के तीसरे दिन अब तक चार ओवर्स का खेल हुआ है। दूसरे दिन के नाबाद भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। भारत ने दूसरी पारी के अपने स्कोर में 7 रन और जोड़े हैं। पुजारा 36 और कोहली 12 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें