फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटपापा धोनी की नक्शेकदम पर बेटी, हवा में गेंद उछाल पेट डॉग के साथ जमकर खेली जीवा- देखें Video

पापा धोनी की नक्शेकदम पर बेटी, हवा में गेंद उछाल पेट डॉग के साथ जमकर खेली जीवा- देखें Video

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ हैं। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा...

पापा धोनी की नक्शेकदम पर बेटी, हवा में गेंद उछाल पेट डॉग के साथ जमकर खेली जीवा- देखें Video
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 05 May 2020 03:16 PM
ऐप पर पढ़ें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची में अपने परिवार के साथ हैं। कोविड-19 महामारी (कोरोना वायरस संक्रमण) के चलते दुनिया के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन चल रहा है। भारत में भी तीसरे चरण का लॉकडाउन जारी है। इस बीच धोनी फैमिली के साथ क्वॉलिटी समय बिता रहे हैं। हाल में उन्हें अपनी बेटी जीवा को बाइक पर घुमाते देखा गया था। वो वीडियो साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। जीवा धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से दो वीडियो शेयर किए गए हैं, इसमें जीवा अपने पापा धोनी की तरह ही पेट डॉग के साथ गेंद से खेलते हुए नजर आ रही हैं।

'धोनी युग' में आने पर खुद को अनलकी नहीं मानते पार्थिव पटेल

धोनी ने पेट डॉग्स काफी अच्छे से ट्रेन्ड हैं। धोनी के कुछ वीडियो पहले सामने आ चुके हैं, जिसमें वो अपने पेट डॉग के साथ गेंद से खेलते नजर आए हैं। जीवा भी पापा के नक्शेकदम पर चलते हुए पेट डॉग्स को उनकी स्टाइल में इंस्ट्रक्शन्स देते हुए नजर आई है। जीवा पहले पेट डॉग को खड़े होने के लिए कहती है, जैसे ही वो खड़ा होता है, जीवा हवा में गेंद उछालती है, जिसे डॉग कैच करता है।

शोएब अख्तर ने कहा इस युवा पाकिस्तानी गेंदबाज में है उनके जैसा जुनून

साक्षी ने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें जीवा गेंद को काफी ऊंचा हवा में उछालती हैं, जिसे उसका पेट डॉग कैच कर लेता है। इसके बाद जाकर जीवा पेट डॉग को सहलाकर उसकी तारीफ करती है। ये दोनों वीडियो आपका दिल जीत लेंगे, साथ ही देखिए धोनी ने कैसे अपने पेट डॉग्स को ट्रेन किया है-
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

धोनी क्रिकेट से ब्रेक पर चल रहे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच जुलाई 2019 में खेला था। आईसीसी वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच के बाद उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ मैदान पर वापसी करनी थी। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान हैं, लेकिन कोविड-19 के चलते आईपीएल के 13वें सीजन को फिलहाल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें