VIDED: धौनी ने एक बार फिर चीते सी फुर्ती दिखाकर किया कीवी बल्लेबाज का शिकार

लाइव हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड ने कोलिन मुनरो की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत बड़े स्कोर वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को चार रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत...

ms dhoni photo-ht

न्यूजीलैंड ने कोलिन मुनरो की अगुआई में बल्लेबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत बड़े स्कोर वाले तीसरे और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत को चार रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत ली। इसके साथ ही भारत का लगातार 10 श्रृंखला से जारी अजेय अभियान भी थम गया। पाकिस्तान सबसे ज्यादा बार 11 सीरीज में अजेय रहा है। भारत ने पिछली टी20 श्रृंखला 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गंवाई थी।

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड(India vs New zealand) के बीच रविवार को खेले जा रहे तीन मैच की टी-20 सीरीज के फाइनल में विकेटकीपर बल्लेबाज एसएस धौनी ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया। टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली भारतीय टीम के लिए धौनी ने फिर साबित किया कि वे कितने असरदार है।

INDvsNZ 3rd T20: वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूका भारत, NZ ने थामा विजय रथ

मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को ओपनर बल्लेबाज टीम सीफर्ट और कॉलिन मुनरो ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। एक वक्त तो ऐसा था जब इनके बल्ले की धार देख गेंदबाजों के भी पसीने छूट गए थे।

— Vinay Sai (@Urstruly__Vinay) February 10, 2019

 

लेकिन, तभी कुलदीप यादव के पहले ओवर में विकेट के पीछे खड़े एमएस धोनी ने ऐसी चीते सी फुर्ती दिखाई की ड्रेसिंग रूम तक बैठे कीवी खिलाड़ी देखते गए। धौनी ने न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज टीम सीफर्ट को पवेलियन का रास्ता दिखाया। यह बात उस वक्त की है जब टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों की बुरी तरह धुलाई हो रही थी। तभी 8वें ओवर की चौथी गेंद पर धोनी ने पलक झपकते ही सीफर्ट को स्टंप आउट कर दिया।

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे पर सहवाग करेंगे 'बेबी सिटिंग',देखें- VIDEO

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।