परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर हुए थे भर्ती

May 30, 2021 10:48 pm ISTShubham Mishra एजेंसी, नई दिल्ली
share

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को परिवार के अनुरोध पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वह अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। मिल्खा सिंह को 24 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद...

परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने पर हुए थे भर्ती

भारत के महान धावक मिल्खा सिंह को परिवार के अनुरोध पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वह अभी भी ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। मिल्खा सिंह को 24 मई को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 91 साल के मिल्खा की वाइफ निर्मल कौर को शनिवार को ऑक्सीजन की जरूरत बढ़ने के बाद आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा था, पर अब उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। 

अस्पताल ने बताया, 'परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को आज स्थिर स्थिति में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह ऑक्सीजन और पोषण संबंधी सपोर्ट पर है।' भारतीय वॉलीबाल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर के बारे में अस्पताल ने बताया, 'मिल्खा सिंह की पत्नी को ऑक्सीजन की बढ़ती जरूरत के चलते बीती रात आईसीयू में भर्ती करना पड़ा था। उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है।' अस्पताल ने पहले बताया था कि दोनों का कोविड-19 निमोनिया का इलाज चल रहा है। पिछले बुधवार (19 मई) को कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बाद 'फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को सोमवार (24 मई) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके दो दिनों के बाद उनकी पत्नी को भी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव आने के बाद उसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

दंपति के बेटे और मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह पिछले शनिवार को दुबई से चंडीगढ़ के आ गए थे, जबकि अमेरिका में डॉक्टर उनकी बड़ी बहन मोना मिल्खा सिंह भी कुछ दिन पहले यहां पहुंच चुकी है। मिल्खा सिंह के परिवार के जब सभी सदस्यों का वायरस के लिए टेस्ट किया गया था तो निर्मल कौर नेगेटिव आई थीं। मिल्खा सिंह के नौकर भी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे और आशंका है कि यह दंपत्ति उनके संपर्क में आने से कोविड-19 पॉजिटिव हो गया।

Shubham Mishra

लेखक के बारे में

Shubham Mishra
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।