Lanka Premier League 2021: अविष्का फर्नांडो ने मचाया धमाल, LPL में शतक ठोकने वाले केवल दूसरे बल्लेबाज बने
श्रीलंका में इस समय लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2021 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। लीग के क्वालीफायर-2 में दांबुला जायंट्स का सामना जाफना किंग्स से हो रहा है। जाफना किंग्स ने अपने सलामी बल्लेबाज अविष्का...

श्रीलंका में इस समय लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) 2021 टूर्नामेंट खेला जा रहा है। लीग के क्वालीफायर-2 में दांबुला जायंट्स का सामना जाफना किंग्स से हो रहा है। जाफना किंग्स ने अपने सलामी बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो के तूफानी शतक की मदद से चार विकेट पर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया है। फर्नांडो ने इसके साथ लंका प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया है। वह इस लीग में शतक जड़ने वाले दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं।
We’ve seen many an explosive batting display this season. And then, @Avishka28 came to the party! @ipg_productions @SatsportNews @OfficialSLC @KingsJaffna#LPL2021 #එක්වජයගමු #ஒன்றாகவென்றிடுவோம் #EkwaJayagamu #Cricket #WinTogether #LankaPremierLeague #TheFutureisHere pic.twitter.com/SZ0VsBV1bf
23 साल के फर्नांडो ने 20वें ओवर की पहली गेंद पर दो रन लेकर लंका प्रीमियर लीग में अपना शतक पूरा किया। उन्होंने अपनी शतकीय पारी में 64 गेंदों का सामना किया। इस दौरान उन्होंने 10 चौके और चार छक्के की मदद से 100 रन की शतकीय पारी खेली। यह उनके टी20 करियर का पहला शतक है। फर्नांडो ने 156.25 के स्ट्राइक रेट से यह रन बनाए। उनके अलावा रहमानउल्लाह गुरबाज ने भी 70 रनों की शानदार पारी खेली। फर्नांडो अपना शतक पूरा करने के बाद आउट हुए।
The very first century of the #LPL2021 comes from @Avishka28’s bat in 63 balls, which is also his maiden T20 century! What an innings. What a player! 🔥 @KingsJaffna @OfficialSLC #LPL2021 #එක්වජයගමු #ஒன்றாகவென்றிடுவோம் #WinTogether #LankaPremierLeague #TheFutureisHere pic.twitter.com/2N8Gc2ea7c
फर्नांडो इसके साथ लंका प्रीमियर लीग में शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले लॉरी इवांस ने 2020 सीजन में शतक बनाया था। इवांस ने 65 गेंदों पर 108 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। थिसारा परेरा 44 गेंदों पर नाबाद 97 रन के साथ लंका प्रीमियर लीग में सर्वाच्च स्कोर बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं।



