काइल जेमीसन ने बताई वजह क्यों IPL 2022 मेगा ऑक्शन में नहीं ले रहे हैं हिस्सा

भाषा, ऑकलैंड
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने इस साल आइसोलेशन और बायो बबल से दूर रहकर घर पर समय बिताने और अपने खेल में सुधार के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलने का फैसला किया...

काइल जेमीसन ने बताई वजह क्यों IPL 2022 मेगा ऑक्शन में नहीं ले रहे हैं हिस्सा

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जेमीसन ने इस साल आइसोलेशन और बायो बबल से दूर रहकर घर पर समय बिताने और अपने खेल में सुधार के लिए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेलने का फैसला किया है। जेमीसन पिछले साल आईपीएल में दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी थे, जिन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 15 करोड़ रुपये में खरीदा था।

जैमीसन ने 'ईएसपीएन क्रिकइन्फो' से कहा, 'मैंने कई कारणों से यह फैसला लिया है। पिछले 12 महीने बायो बबल और आइसोलेशन में काफी समय बिताया। अगले 12 महीने के शेड्यूल को देखते हुए अब परिवार के साथ समय बिताना चाहता हूं।' भारत के खिलाफ फरवरी 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले जेमीसन 12 टेस्ट, पांच वनडे और आठ टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उन्होंने कहा, 'दूसरी बात यह है कि मैं इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत नया हूं। दो ही साल हुए हैं तो मैं अपने खेल पर मेहनत करना चाहता हूं।'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जहां पर मुझे होना चाहिए, उस लेवल पर नहीं पहुंच सका हूं। अगर तीनों फॉर्मेट में खेलना है तो अपने खेल पर मेहनत करनी होगी।' जेमीसन ने कहा कि आईपीएल नहीं खेलने का फैसला कठिन था लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वह भविष्य में इस लीग का हिस्सा होंगे। उन्होंने कहा, 'यह शुरुआत में काफी कठिन फैसला था। मैंने इस पर काफी विचार किया। लेकिन मैं अपने करियर पर फोकस करना चाहता हूं और अपने खेल पर काम करना चाहता हूं।'

Namita Shukla

लेखक के बारे में

Namita Shukla
नमिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान में खेल संपादक के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 15 साल का अनुभव है। 2008 में नवभारत टाइम्स अखबार में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट बनकर खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2009 में स्पोर्ट्स रिपोर्टर के तौर पर फोकस टीवी से जुड़ीं और फिर 2010 में डिजिटल जर्नलिज्म में पारी का आगाज किया। दैनिक जागरण में करीब पौने दो साल काम करने के बाद आजतक में अपनी पारी 2012 में शुरू की। आजतक में तीन साल आठ महीने काम करने के दौरान शिफ्ट इंजार्ज भी बनीं और आजतक के स्पोर्ट्स पेज को भी लॉन्च किया। 2015 में नमिता ने लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी शुरू की। करीब 15 साल के करियर में नमिता ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, क्रिकेट वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, आईपीएल जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। इन्होंने वीरेंद्र सहवाग, विश्वनाथन आनंद, गौतम गंभीर, सुशील कुमार, मनिका बत्रा जैसे एथलीट्स का इंटरव्यू किया है। इन्होंने गूगल और मेटा की तरफ से फैक्ट चेकिंग के सर्टिफिकेट भी हासिल किए हैं। इन्होंने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जनसंचार एवं पत्रकारिता में स्नातक किया है। और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।