ICC T20 Rankings: कुलदीप यादव ने लगाई करियर की सबसे लंबी छलांग

लाइव हिन्दुस्तान टीम दुबई
Follow us on Google News
share

कलाई के प्रतिभाशाली स्पिनर कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav) आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग(ICC T20 Rankings) में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारत दो रैंकिंग अंक कटने के बावजूद टीम रैंकिंग में...

ICC T20 Rankings: कुलदीप यादव ने लगाई करियर की सबसे लंबी छलांग

कलाई के प्रतिभाशाली स्पिनर कुलदीप यादव(Kuldeep Yadav) आईसीसी टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग(ICC T20 Rankings) में दूसरे स्थान पर पहुंच गए जबकि भारत दो रैंकिंग अंक कटने के बावजूद टीम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद दूसरे स्थान पर बना हुआ है। कुलदीप ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे में 26 रन देकर दो विकेट लिये। भारत वह मैच चार रन से और श्रृंखला 1-2 से हार गया। अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान तालिका में पहले स्थान पर हैं। शीर्ष दस में भारत का कोई और गेंदबाज नहीं है। कुलदीप के स्पिन जोड़ीदार युजवेंद्र चहल छह पायदान गिरकर 17वें स्थान पर है जबकि भुवनेश्वर कुमार 18वें स्थान पर बने हुए हैं।

INDvsNZ: हैमिल्टन में पहली बार रोहित शर्मा के साथ हुआ कुछ ऐसा

बल्लेबाजों में भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान चढे और केएल राहुल तीन पायदान गिरे हैं। पाकिस्तान के बाबर आजम शीर्ष पर हैं। रोहित सातवें और राहुल दसवें जबकि शिखर धवन 11वें स्थान पर है। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहे विराट कोहली चार पायदान गिरकर जिम्बाब्वे के हैमिल्टन मसाकाजा के साथ संयुक्त 19वें स्थान पर हैं। 

लेग स्पिनर कृणाल पंड्या 39 पायदान चढकर कैरियर की सर्वश्रेष्ठ 58वीं रैंकिंग पर हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन एक पायदान चढकर 12वें, रोस टेलर सात पायदान चढकर 51वें और टिम सीफर्ट 87 पायदान की छलांग लगाकर 83वें स्थान पर हैं।

सौरव गांगुली ने बताया AUS-NZ दौरे में भारत के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव

Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।