Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Kuldeep has to find solution for himself as Dhoni is not behind stumps anymore Says Raju - Latest Cricket News
IND vs SL: पूर्व चीफ सिलेक्टर ने कहा, कुलदीप यादव को खुद ही हल ढूंढना होगा क्योंकि धोनी अब विकेटकीपर नहीं है

IND vs SL: पूर्व चीफ सिलेक्टर ने कहा, कुलदीप यादव को खुद ही हल ढूंढना होगा क्योंकि धोनी अब विकेटकीपर नहीं है

संक्षेप:

पूर्व भारतीय स्पिनर वेंकटपति राजू को लगता है कि कुलदीप यादव के पास रणनीतिक सलाह के लिये विकेट के पीछे अब महेंद्र सिंह धोनी मौजूद नहीं है, तो उन्हें खुद ही टी20 विश्व कप से पहले फार्म में वापसी का...

Jul 16, 2021 06:08 pm ISTEzaz Ahmad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पूर्व भारतीय स्पिनर वेंकटपति राजू को लगता है कि कुलदीप यादव के पास रणनीतिक सलाह के लिये विकेट के पीछे अब महेंद्र सिंह धोनी मौजूद नहीं है, तो उन्हें खुद ही टी20 विश्व कप से पहले फार्म में वापसी का तरीका ढूंढना होगा, जिसमें वह मैच विजेता हो सकते हैं। धोनी की कप्तानी में कुलदीप काफी तेजी से आगे बढ़े थे लेकिन विराट कोहली की कप्तानी में उनकी फार्म में गिरावट आ गयी जिससे वह टेस्ट टीम से भी बाहर हो गए। पूर्व चीफ सिलेक्टर राजू समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ' श्रीलंका की पिचें धीमी होंगी और उनके (कुलदीप) लिए वापसी करना अच्छा होगा। आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और टी20 विश्व कप के लिए संयुक्त अरब अमीरात की पिचें सूखी और स्पिनरों के मुफीद होने की संभावना है, तो इसमें कुलदीप मैच विजेता हो सकते हैं।'  

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कुलदीप को कप्तान के आत्मविश्वास की जरूरत है लेकिन राजू चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश का यह स्पिनर अपनी शीर्ष फार्म में वापसी के लिये खुद ही हल निकाल ले। उन्होंने कहा, ' लेकिन दुर्भाग्य से हम सभी जानते हैं कि किस तरह कप्तानों ने कुलदीप के आगे बढ़ने में बड़ी भूमिका निभायी है। वह हमेशा से कहता रहा है कि वह धोनी की कप्तानी में खेलने में बहुत सहज महसूस करता था, लेकिन धोनी हमेशा उसके लिये नहीं रहेगा क्योंकि उसका करियर खत्म हो गया है इसलिये उम्मीद करते हैं कि उसे ही इसका हल निकालना होगा। वह अब भी बहुत शानदार गेंदबाज है। वह युवा है इसलिये जब आपके पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का अनुभव हो तो ध्यान केंद्रित करना पूरी तरह से उसी पर निर्भर करता है, वह हमेशा ही विकेट लेने वाला गेंदबाज रहा है, वह कभी भी रक्षात्मक गेंदबाज नहीं रहा।' 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |