IPL 2021: कोलकाता नाइटराइडर्स के तेज गेंदबाज शिवम मावी ने कही ऐसी बात कि डेल स्टेन की आंखों में आ गए आंसू
पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स को मिली 5 विकेट से जीत में अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज शिवम मावी के एक बयान ने डेल स्टेन की आंखों में आंसू ला दिए। केकेआर को मिली...

पंजाब किंग्स के खिलाफ कोलकाता नाइटराइडर्स को मिली 5 विकेट से जीत में अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका निभाने वाले तेज गेंदबाज शिवम मावी के एक बयान ने डेल स्टेन की आंखों में आंसू ला दिए। केकेआर को मिली आईपीएल 2021 की दूसरी जीत के बाद शिवम ने था कि स्टेन उनके आदर्श हैं और वह उनकी तरह से आउट स्विंगर फेंकने चाहते हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 21वें मुकाबले में कोलकाता ने पंजाब को 5 विकेट से हराया था।
शिवम मावी द्वारा दिए गए बयान पर डेल स्टेन ने 'ईएसपीयन क्रिकइंफो' के साथ बातचीत करते हुए कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो यह शानदार है, इसने लगभग मेरी आंखों में आंसू ला दिए। मैंने यह सोचकर इस खेल को कभी नहीं खेला था कि इसका प्रभाव विश्व के दूसरे कोने इस तरह से पड़ेगा।' शिवम मावी के प्रदर्शन पर बात करते हुए स्टेन ने कहा, 'मैं उम्मीद करता हूं कि खुद को और पुश करेंगे, इस तरह का प्रदर्शन उनकी काफी मदद करेगा वहां पहुंचने में जहां वह पहुंचना चाहते हैं, जैसे टीम इंडिया या फिर केकेआर के लिए एक बड़ा रोल।'
शिवम मावी ने पंजाब के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई थी और मैच में अपनी दमदार गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया था। मावी ने मैच के बाद स्टेन के लिए कहा था, 'जब से मैंने स्पोर्ट्स को खेलना शुरू किया है, मैं तभी से डेल स्टेन को काफी करीबी से फॉलो कर रहा हूं। मैं शुरुआत में आउट स्विंगर्स फेंकता था और यही वजह है कि मैंने स्टेन को फॉलो किया। मैं देखता हूं कि बुमराह और भुवी भी क्या कर रहे हैं, लेकिन स्टेन मेरे आदर्श हैं।'



