ind vs sa T20 WC: फिर सस्ते में हुए आउट हुए केएल राहुल, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

ओपनर केएल राहुल ने एक बार फिर से निराश किया और वह 14 गेंदों का सामना करने के बाद 9 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया। नीदरलैंड्स के खिलाफ भी वह 9 रन ही बना सके थे। 

kl rahul  twitter

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 में रविवार को पर्थ स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के टीमें आमने-सामने है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत सही नहीं रही और 50 से पहले ही आधी टीम पवेलियन लौट गई। ओपनर केएल राहुल ने एक बार फिर से निराश किया और वह 14 गेंदों का सामना करने के बाद 9 रन बनाकर आउट हो गए। अपनी इस पारी में उन्होंने एक छक्का लगाया। इससे पहले वह नीदरलैंड्स के खिलाफ भी 12 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं, पाकिस्तान के खिलाफ भी राहुल का बल्ला खामोश ही रहा था और वो 8 गेंदों पर 4 रन बनाकर चलते बने थे। 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से अपने करियर का 200वां टी20 मैच खेलने के उतरे केएल राहुल शुरू से ही लय में नहीं दिखे। वह पहले सात गेंदों पर भी अपना खाता नहीं खोल सके। इसके बाद जाकर उन्होंने अपना खाता खोला। लेकिन कुछ गेंद बाद ही लुंगी एनगिडी ने राहुल को स्लिप में कैच कराकर उन्हें पवेलियन भेज दिया। राहुल के लगातार तीसरे मुकाबले में सस्ते में आउट होने के बाद अब उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर लगातार मीम्स बन रहे हैं। 

पहली जीत के बाद भी PAK की 'गर्दन' अभी भारत के हाथों में, जानें समीकरण

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत सही नहीं रही और 49 रन के स्कोर पर ही उसकी आधी टीम पवेलियन लौट गई। इनमें लुंगी एनगिडी ने अपना कहर बरपाते हुए चार विकेट चटकाए। राहुल के अलावा कप्तान रोहित शर्मा (15), विराट कोहली (12) और दीपक हुड्डा (0) के विकेट शामिल हैं। एनगिडी ने चार ओवर में 29 रन देकर चार विकेट झटके। 

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़फिर सस्ते में आउट हुए KL Rahul, सोशल मीडिया पर लगी मीम्स की झड़ी