फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटकैमरे पर मस्ती मजाक करने वाले रोहित के चेहरे का रंग उड़ा, लगातार तीन हार से झल्लाए कप्तान का ऐसा रूप नहीं देखा होगा

कैमरे पर मस्ती मजाक करने वाले रोहित के चेहरे का रंग उड़ा, लगातार तीन हार से झल्लाए कप्तान का ऐसा रूप नहीं देखा होगा

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 की शुरुआत बेहद खराब रही है। हालांकि टीम का आईपीएल में धीमी शुरुआत करने का इतिहास रहा है। लेकिन इस बार परिस्थितियां थोड़ा अलग है।

कैमरे पर मस्ती मजाक करने वाले रोहित के चेहरे का रंग उड़ा, लगातार तीन हार से झल्लाए कप्तान का ऐसा रूप नहीं देखा होगा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 Apr 2022 08:55 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 की शुरुआत बेहद खराब रही है। हालांकि टीम का आईपीएल में धीमी शुरुआत करने का इतिहास रहा है। लेकिन इस बार परिस्थितियां थोड़ा अलग है। टीम में बदलाव हुआ है और इस वजह से टीम अपने संतुलित संयोजन के लिए संघर्ष करती हुई नजर आ रही है। इस बीच मुंबई को लगातार अपने तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है, जोकि रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवालियां निशान खड़े कर रहा है। 

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपना तीसरा मैच हारने के बाद रोहित शर्मा पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में अपने गुस्से पर कंट्रोल करते दिखे। वह हार से वाकई में काफी दुखी थे। कैमरे पर हमेशा अपने हंसमुख अंदाज के लिए पसंद किए जाने वाले रोहित शर्मा का फैंस को एक नया रूप देखने को मिला, जिससे साफ पता चलता है कि कप्तान टीम के प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है। 

फैंस की माने तो रोहित पहली बार कुछ इस अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे का रंग उड़ा-उड़ा सा लगा रहा है। मुंबई को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से मात दी। मुंबई इंडियंस की टीम अपना अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 9 अप्रैल को खेलेगी। 
 

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने बुधवार को यहां मुंबई इंडियन्स को 24 गेंद शेष रहते हुए पांच विकेट से हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शीर्ष स्थान हासिल किया।  

 

KKR vs MI: कोलकाता की जीत पर शाहरुख खान का पोस्ट वायरल, बताया अगर स्टेडियम में होते तो क्या-क्या करते

 

केकेआर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के नियमित अंतराल में आउट होने के कारण संघर्ष कर रहा था लेकिन कमिन्स ने आते ही सारे समीकरण बदल दिये। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और छह छक्के लगाये और केवल 14 गेंदों पर अर्धशतक पूरा करके आईपीएल में केएल राहुल के पिछले रिकार्ड की बराबरी की। उन्होंने डेनियल सैम्स के एक ओवर में 35 रन बनाये, जो आईपीएल का तीसरा सबसे महंगा ओवर है। 

कमिन्स के अलावा सलामी बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर (41 गेंदों पर 50 रन, छह चौके, एक छक्का) ने अर्धशतक जमाया जिससे केकेआर ने 162 रन का लक्ष्य 16 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर दिया। केकेआर की यह चार मैचों में तीसरी जीत है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें