कोरोना होने के बाद अब प्रसिद्ध कृष्णा की उम्मीदों को लग सकता है झटका, इंग्लैंड दौरे में शामिल होने पर संदेह

एजेंसी, अहमदाबाद
Follow us on Google News
share

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(डब्ल्यूटीसी) फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर टीम में चुने गए भारत एवं कोलकाता नाइट राइडर्स(केकेआर) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध...

prasidh krishna twitter

न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(डब्ल्यूटीसी) फाइनल और इंग्लैंड दौरे के लिए स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर टीम में चुने गए भारत एवं कोलकाता नाइट राइडर्स(केकेआर) के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। ऐसे में अब उनके इंग्लैंड दौरे में शामिल होने पर संदेह बन गया है। प्रसिद्ध कृष्णा केकेआर के चौथे खिलाड़ी हैं जो कोरोना से संक्रमित हुए हैं। इससे पहले वरुण चक्रवर्ती, संदीप वॉरियर और न्यूजीलैंड के टीम सीफर्ट वायरस की चपेट में आए थे।

केविन पीटरसन की चाहत, इस देश में खेले जाएं IPL 2021 के बचे हुए मुकाबले

प्रसिद्ध आईपीएल के दौरान अहमदाबाद में पूरी टीम के नियमित रूप से हुए टेस्ट में वरुण और संदीप के संक्रमित पाए जाने के समय नेगेटिव आए थे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) और केकेआर के सूत्रों के मुताबिक प्रसिद्ध अपने घर बेंगलुरु में वापसी पर हुए टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। फ्रेंचाइजी सूत्रों ने बताया कि बायो-बबल छोड़ने तक वह ठीक थे। बीसीसीआई सूत्रों ने कहा है कि अब प्रसिद्ध को इंग्लैंड के लिए उड़ान भरने से पहले नेगेटिव आना होगा।

पीटरसन ने बताया, क्यों केस बढ़ने के बाद भी सही था IPL कराने का फैसला 

सूत्रों ने कहा कि कृष्णा ऋद्धिमान साहा की तरह फिटनेस क्लियरेंस के अधीन होंगे, जो आईपीएल बायो-बबल में रहते हुए भी पॉजिटिव पाए गए थे। ठीक होने के लिए उनके पास केवल तीन सप्ताह हैं। प्रसिद्ध कृष्णा के संक्रमित पाए जाने के बाद केकेआर शिविर में कोरोना की लहर आती दिख रही है, क्योंकि शनिवार सुबह फ्रेंचाइजी के एक अन्य खिलाड़ी न्यूजीलैंड के टीम सीफर्ट के पॉजिटिव आने की बाद सामने आई है, जिसकी वजह से उन्हें घर वापस जाने की अपनी योजना रद्द करनी पड़ी है। फिलहाल वह अहमदाबाद में क्वारंटाइन में हैं।

Mohan Kumar

लेखक के बारे में

Mohan Kumar
Cricket News , Cricket Schedule , Live Cricket Score से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। क्रिकेट की सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़कोरोना होने के बाद अब प्रसिद्ध कृष्णा की उम्मीदों को लग सकता है झटका