किरोन पोलार्ड को बर्थडे पर मुंबई इंडियंस ने किया ड्रॉप, भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस खिलाड़ी को दिया मौका
मुंबई इंडियंस ने अपने कप्तान किरोन पोलार्ड को ड्रॉप कर दिया है। जी हां, आपने सही सुना। पोलार्ड अब IPL 2022 के बाकी बचे मैचों में मुंबई के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उनका प्रदर्शन खराब रहा है।

मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ा है। जी हां, हम बात कर रहे हैं मुंबई इंडियंस टीम के उपकप्तान और ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड की, जो इस सीजन में मुंबई के लिए कुछ खास नहीं कर पाए हैं। किरोन पोलार्ड न तो बल्ले से और न ही गेंद से प्रभावशाली दिखे। ऐसे में मुंबई की टीम ने उनको आईपीएल 2022 के अपने बाकी बचे मैचों में ड्रॉप करने का फैसला किया है।
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ किरोन पोलार्ड को प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप किया गया। किरोन पोलार्ड के शायद ही अपनी फॉर्म के कारण कभी मुंबई इंडियंस से ड्रॉप हुए हों, लेकिन अब उनके साथ ऐसा हो गया है। उनकी जगह साउथ अफ्रीका के युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स को मौका दिया गया है। कप्तान रोहित शर्मा ने चेन्नई के खिलाफ टॉस के दौरान ये भी बताया कि किरोन पोलार्ड को टीम से क्यों ड्रॉप किया गया है।
रोहित शर्मा ने बताया, "भविष्य पर नजर रखते हुए किरोन पोलार्ड बाहर हैं और स्टब्स को मौका दिया गया है। वह (पोलार्ड) वह थे जो हमारे पास आए और वह इसके लिए तैयार थे। हम कुछ खिलाड़ियों को आजमाना चाहते हैं और यह देखना है कि वे क्या ऑफर कर सकते हैं।" किरोन पोलार्ड का आज 35वां बर्थडे है, लेकिन वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। पोलार्ड का जन्म 12 मई 1987 को हुआ था और वे 2010 से मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल रहे हैं।