केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के इस बल्लेबाज की लगाई क्लास, कहा- अपना टैलेंट मत बर्बाद करो और विराट कोहली से कुछ सीखो

Aug 12, 2021 05:00 pm ISTEzaz Ahmad लाइव हिन्दुस्तान टीम, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इंग्लैंड के ओपनर टॉम बेंटन ने एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी। जब वह इंग्लैंड के लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में आए थे तब भी उन्होंने अपनी निडर बल्लेबाजी के अलावा...

केविन पीटरसन ने इंग्लैंड के इस बल्लेबाज की लगाई क्लास, कहा- अपना टैलेंट मत बर्बाद करो और विराट कोहली से कुछ सीखो

इंग्लैंड के ओपनर टॉम बेंटन ने एक विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट की शुरुआत की थी। जब वह इंग्लैंड के लिमिटेड ओवरों के क्रिकेट में आए थे तब भी उन्होंने अपनी निडर बल्लेबाजी के अलावा पॉजिटिव क्रिकेट से फैन्स का ध्यान अपनी ओर खिंचा था। इंग्लैंड में इस समय भारत के साथ जारी टेस्ट क्रिकेट के अलावा 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट भी खेला जा रहा है और बेंटन क्रिकेट के इस नए और अनोखे टूर्नामेंट का हिस्सा हैं। द हंड्रेड टूर्नामेंट में बेंटन वेल्श फायर के लिए खेल रहे हैं। हालांकि बेंटन के द हंड्रेड में जारी प्रदर्शन से इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। पीटरसन ने कहा है कि बेंटन अच्छी शुरुआत के बाद खराब शॉट खेल अपने विकेट गंवा रहे हैं और ऐसे में उन्हें भारतीय कप्तान विराट कोहली से कुछ सीखना चाहिए। 

पीटरसन का कहना है कि बेंटन तेजी से 30 के आसपास रन बनाते हैं और फिर वह खराब शॉट खेलकर तोहफे में अपना विकेट दे देते हैं। 22 साल के बेंटन ने द हंड्रेड में पिछली पांच पारियों में केवल 36, 0, 5, 2, और 15 रन ही बनाए हैं। पीटरसन ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा,' उनमें बहुत टैलेंट है। लेकिन इस समय वह अपने टैलेंट को बर्बाद कर रहे हैं। वह काफी गेंदों को हवा में खेलते हैं। उन्हें जमीन के सहारे गेंद को खेलने की जरूरत है। उन्हें एक्स्ट्रा कवर पर और मिड विकेट पर तेजी से शॉट खेलना होगा। आपको पता होना चाहिए की फील्डरों के बीच गैप कहां हैं।'

— Kevin Pietersen🦏 (@KP24) August 12, 2021

पीटरसन ने बेंटन से कहा है कि उन्हें विराट कोहली और डेविड वॉर्नर जैसे बल्लेबाजों से सीखना चाहिए। पूर्व कप्तान का मानना है कि बेंटन अपनी टैलेंट का सही इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ' आपको वर्ल्ड में बेस्ट प्लेयर्स को देखना होता है। कितनी बार वो सोचते हैं कि ' मुझे हवा में शॉट खेलना है, और छक्का मारना चाहिए।' विराट कोहली और डेविड वॉर्नर उन बल्लेबाजों को देखिए जो अपनी पारी की शुरुआत में वह एक्स्ट्रा कवर पर ग्राउंड के सहारे बाउंड्री बटोरते हैं। आप कितनी बार देखते हैं कि कोहली अपनी पारी की शुरुआत में छक्का मारते हैं? बेंटन को उनसे सीखने की जरूरत है और गेंद को नीचे जमीन पर रखने की जरूरत है।'

Ezaz Ahmad

लेखक के बारे में

Ezaz Ahmad
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;