फोटो गैलरी

Hindi News क्रिकेटसौरव गांगुली पर बनेगी बायोपिक, करण जौहर बना सकते हैं फिल्म

सौरव गांगुली पर बनेगी बायोपिक, करण जौहर बना सकते हैं फिल्म

भारतीय खिलाड़ियों के जीवन पर बायोपिक बनाने का सिलसिला जोरों पर जारी है। अब पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के जीवन पर बायोपिक बन सकती है। बॉलीवुड...

सौरव गांगुली पर बनेगी बायोपिक, करण जौहर बना सकते हैं फिल्म
एजेंसी,मुंबई,Wed, 26 Feb 2020 08:08 PM
ऐप पर पढ़ें

भारतीय खिलाड़ियों के जीवन पर बायोपिक बनाने का सिलसिला जोरों पर जारी है। अब पूर्व भारतीय कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के जीवन पर बायोपिक बन सकती है। बॉलीवुड के मशहूर फिल्मकार करण जौहर पूर्व कप्तान गांगुली के जीवन पर फिल्म बना सकते हैं। बॉलीवुड में काफी समय से खिलाड़ियों के जीवन पर फिल्में बनाई जा रही हैं। इस समय महिला क्रिकेट खिलाड़ी मिताली राज पर बायोपिक बन रही है और जल्द ही 1983 की विश्वकप जीत पर फिल्म रिलीज होने जा रही है।

चर्चा है कि करण जौहर पूर्व भारतीय कप्तान गांगुली पर बायोपिक बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए करण जौहर ने सौरव से कई बार मुलाकात भी की है। इस दौरान गांगुली पर बायोपिक बनाए जाने की बताचीत चलने की बात कही जा रही है।

NZvsIND: विराट कोहली ने पृथ्वी को बताया खतरनाक बल्लेबाज, जानिए क्या कुछ कहा

सौरव गांगुली को 'दादा' कहकर पुकारा जाता है, इसलिए माना जा रहा है कि इस फिल्म का नाम 'दादागिरी' रखा जा सकता है। इस फिल्म के लिए अब लीड एक्टर की तलाश की जा रही है। देखना दिलचस्प होगा कि गांगुली का किरदार कौन निभाएगा। देखना है कि करण जौहर इसकी आधिकारिक घोषणा कब करते हैं। 

पिछले दिनों एक बयान में सौरव गांगुली ने खुलासा किया था कि वह अपनी बायोपिक में ऋतिक रोशन को हीरो देखना चाहते हैं। इससे पहले टीवी सीरियल निर्माता एकता कपूर सौरव गांगुली की बायोपिक बनाने वाली थीं। गांगुली ने कहा था कि एकता ने उनसे बायोपिक बनाने के लिए संपर्क किया था और एक बार उनके बीच बातचीत हुई थी लेकिन इसके बाद चीजें आगे नहीं बढ़ पाईं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें